न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

SSC ने निकाली बंपर भर्ती, भरे जाएंगे कॉन्स्टेबल के 75768 पद, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन प्रोसेस

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्द ही जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने वाला है। इस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 20 Nov 2023 5:10:31

SSC ने निकाली बंपर भर्ती, भरे जाएंगे कॉन्स्टेबल के 75768 पद, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन प्रोसेस

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्द ही जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने वाला है। इस भर्ती अभियान के तहत कॉन्स्टेबल के 75768 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हो जाने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए पंजीकरण 24 नवंबर से शुरू होंगे और 28 दिसंबर को खत्म होंगे। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), सशस्त्र सीमा बल (SSB), सचिवालय जैसे विभिन्न क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा।

ये है योग्यता और आवेदन शुल्क

इन पद पर आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट्स ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास की हो। एज लिमिट 18 से 23 साल तय की गई है। आरक्षित श्रेणी को आयु सीमा में छूट मिलेगी। एप्लाई करने के लिए उम्मीदवार को 100 रुपए शुल्क देना होगा। आरक्षित श्रेणी, महिला कैंडिडेट्स को फीस नहीं देनी है।

मिलेगा इतना वेतन

अगर बेसिक सैलरी स्ट्रक्चर की बात करें तो एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल पद की बेसिक सैलरी 21700 रुपए से लेकर 69100 रुपए तक है। इसके अलावा भी कैंडिडेट्स को और बहुत सी सुविधाएं मिलती हैं।

ये है चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षण (CBT), शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET), शारीरिक मानक परीक्षण (PST), चिकित्सा परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन शामिल होंगे।

ये है पेपर पैटर्न

CBT में दो अंकों के 80 प्रश्न होंगे। प्रत्येक गलत जवाब के लिए 0.50 अंक काटे जाएंगे। पेपर को 4 भागों में विभाजित किया जाएगा - सामान्य बुद्धि और तर्क, सामान्य ज्ञान और जागरूकता, प्रारंभिक गणित और अंग्रेजी या हिंदी। प्रत्येक अनुभाग में 20 प्रश्न हैं। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे। परीक्षा केवल अंग्रेजी व हिंदी में आयोजित की जाएगी।

ऐसे करें एप्लाई

- ये है ऑफिशियल वेबसाइटssc.nic.inपर जाएं।
- होमपेज पर रजिस्ट्रेशन विकल्प पर क्लिक करें।
- नाम, ईमेल आईडी, संपर्क आदि विवरण दर्ज पंजीकरण फॉर्म भरें।
- उत्पन्न क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करें। आवेदन पत्र भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- डाउनलोड करें और कंफर्मेशन पेज का प्रिंटआउट ले लें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट