न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

SSC : स्टेनोग्राफर के 1207 पदों पर आवेदन के लिए बचा है सिर्फ इतना समय, जानें पूरी डिटेल

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से स्टेनोग्राफर के पदों पर निकाली गई वेकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इसके तहत केंद्र सरकार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 21 Aug 2023 5:34:32

SSC : स्टेनोग्राफर के 1207 पदों पर आवेदन के लिए बचा है सिर्फ इतना समय, जानें पूरी डिटेल

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से स्टेनोग्राफर के पदों पर निकाली गई वेकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इसके तहत केंद्र सरकार के विभागों में स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी के 1207 पदों पर भर्ती की जाएगी। अब आवेदन के लिए ज्यादा समय नहीं बचा इसलिए उम्मीदवार ढिलाई नहीं बरतें। कैंडिडेट्स आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर 23 अगस्त तक एप्लाई कर सकते हैं। इसके बाद अक्टूबर में सलेक्शन प्रोसेस शुरू होगा।

मिलेगी यह सैलरी

चयन होने पर उम्मीदवार को हर महीने 44 हजार 900 रुपए से लेकर 1 लाख 42 हजार 400 रुपए तक वेतन दिया जाएगा।

होनी चाहिए यह शैक्षणिक योग्यता

भर्ती प्रक्रिया में आवेदन के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से 12वीं पास होना जरूरी है।

ये है आयु सीमा

स्टेनोग्राफर के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार की आयु कम से कम 18 साल और ज्यादा से ज्यादा 30 साल होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवार को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी गई है। इनमें एससी-एसटी कैटेगरी के उम्मीदवार को 5 साल की छूट मिल रही है। ओबीसी उम्मीदवार को 3 साल की छूट दी जा रही है।

ये है आवेदन शुल्क

भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट को 100 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। महिला उम्मीदवार, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), विकलांग (PwD) और पूर्व सैनिक (ESM) को एप्लीकेशन फीस का भुगतान करने से छूट दी गई है।

ये है चयन प्रक्रिया

भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा जो ऑनलाइन कंप्यूटर मोड पर होगा। इसके बाद स्किल टेस्ट (डिटेक्शन व ट्रांसक्रिप्शन) देना पड़ेगा, जिसकी मेरिट के आधार पर फाइनल पोस्टिंग मिलेगी। इससे पहले डॉक्युमेंट वेरिफाई किए जाएंगे। पात्र उम्मीदवारों को ही पोस्टिंग मिल सकेगी।

ऐसे करें एप्लाई

- उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइटssc.nic.inपर जाएं।
- यहां रजिस्टर पर क्लिक करें।
- सभी आवश्यक डिटेल्स दर्ज करें।
- एक बार 100 रुपए फीस का भुगतान करें। फिर सभी आवेदन प्रक्रियाओं को जांच लें कि सही तरीके से आवेदन हुआ है या नहीं।
- शुल्क का भुगतान भीम यूपीआई, नेट बैंकिंग, वीजा, मास्टरकार्ड, मेस्ट्रो, रुपे कार्ड या क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके किया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?