न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

SSC की ओर से की जाएगी 297 पदों पर भर्ती, उम्मीदवार अब कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कुछ समय पहले स्टेनोग्राफर के पद पर भर्ती निकाली थी। इनके लिए रजिस्ट्रेशन बुधवार (27 सितंबर) से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 28 Sep 2023 5:38:29

SSC की ओर से की जाएगी 297 पदों पर भर्ती, उम्मीदवार अब कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कुछ समय पहले स्टेनोग्राफर के पद पर भर्ती निकाली थी। इनके लिए रजिस्ट्रेशन बुधवार (27 सितंबर) से शुरू हो गया। निर्धारित योग्यता रखने वाले कैंडिडेट्स जो इन वेकेंसी के लिए आवेदन करना चाहते हों, वे बताए गए फॉर्मेट में एप्लाई कर सकते हैं। एप्लीकेशन लिंक खुल गया है। ऐसा करने के लिए उन्हें आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in. पर जाना होगा। एसएससी के ग्रेड सी स्टेनोग्राफर्स लिमिटेड डिपार्टमेंटल कंपटीटिव एग्जामिनेशन 2020, 2021 और 2022 के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 21 अक्टूबर है।

पदों का विवरण

एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से जो 297 पद भरे जाएंगे, उनकी डिटेल इस प्रकार है :-

साल 2020 – 127 पद
साल 2021 – 134 पद
साल 2022 – 36 पद

ऐसे होगा चयन

इन पदों पर सलेक्शन कई चरण की परीक्षा पास करने के बाद होगा। सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड एग्जामिनेशन यानी CBT होगा। इसके बाद स्किल टेस्ट लिया जाएगा और अंत में सर्विस रिकॉर्ड्स का इवेल्युएशन होगा। सभी चरण सफलतापूर्वक पास करने वाले उम्मीदवार का ही अंतिम चयन होगा। सीबीटी एक्जाम की डेट अभी नहीं आई है लेकिन इसे फरवरी से मार्च 2024 के बीच आयोजित किया जाएगा।

प्रिंटेड एप्लीकेशन भी भेजना जरूरी

इन पदों के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने के बाद और उसके साथ सभी डॉक्यूमेंट्स अटैच करने के बाद इस पते पर भेजें - “क्षेत्रीय निदेशक, कर्मचारी चयन आयोग (उत्तरी क्षेत्र), ब्लॉक नंबर 12, सी.जी.ओ. कॉम्प्लेक्स, लोधी रोड, नई दिल्ली110003”. आवेदन 6 नवंबर के पहले पहुंच जाने चाहिए। अन्य कोई भी डिटेल जानने या अपडेट के लिए समय-समय पर वेबसाइट चेक करते रहें।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले उम्मीदवारों को एसएससी की आधिकारिक वेबसाइटssc.nic.inपर जाना होगा।
- इसके बाद होमपेज पर अपना पंजीकरण करवाएं।
- अब लॉग इन करें और स्टेनो टैब पर क्लिक करें।
- अब आवेदन पत्र भरें। अब आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- अब विवरण को दोबारा जांचें और फॉर्म सबमिट करें।
- अब पुष्टिकरण पेज को डाउनलोड करें। फ्यूचर रेफरेंस के लिए इसका प्रिंटआउट लेकर रख लें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?