न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

SSC : भर्ती अभियान के माध्यम से बहाल किए जाएंगे 261 पद, इस तारीख तक कर दें आवेदन

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ और ‘डी’ परीक्षा 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 07 Jun 2025 6:20:41

SSC : भर्ती अभियान के माध्यम से बहाल किए जाएंगे 261 पद, इस तारीख तक कर दें आवेदन

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ और ‘डी’ परीक्षा 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों को इस भर्ती में भाग लेना है, वे SSC की आधिकारिक वेबसाइटssc.gov.inपर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 261 पदों पर बहाली की जाएगी। उम्मीदवार 26 जून तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवारों के लिए यह जरूरी है कि वे 1 अगस्त 2025 तक या उससे पहले किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय से 12वीं कक्षा या उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हों। वहीं एज लिमिट की बात करें तो न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 साल होनी चाहिए।

ये है आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपए का भुगतान करना होगा। महिला, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों (PWD) तथा आरक्षण के लिए पात्र पूर्व सैनिकों (ESM) को शुल्क से छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान केवल BHIM UPI, नेट बैंकिंग या वीजा, मास्टरकार्ड, मेस्ट्रो, RuPay डेबिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन ही किया जा सकता है।

ये है फॉर्म करेक्शन की डेट

आवेदन में सुधार की सुविधा 1 से 2 जुलाई तक उपलब्ध रहेगी। सुधार प्रक्रिया के लिए आयोग ने पहली बार सुधार के लिए 200 रुपए और दूसरी बार सुधार के लिए 500 रुपए शुल्क तय किया है। यह सुधार शुल्क सभी उम्मीदवारों पर समान रूप से लागू होगा, चाहे उनकी श्रेणी या लिंग कुछ भी हो।

ये है एग्जाम पैटर्न

कंप्यूटर आधारित परीक्षा 6 से 11 अगस्त के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कॉमन सेंस और लॉजिक, जनरल अवेयरनेस तथा अंग्रेजी भाषा और समझ के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा अवधि 2 घंटे होगी और प्रश्न पत्र बहुविकल्पीय (MCQ) प्रारूप में होगा, जिसमें सवाल हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होंगे।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

एसएससी स्टेनोग्राफर के पदों पर उम्मीदवारों का सलेक्शन तीन चरणों में किया जाएगा। यहां कंप्यूटर आधारिक टेस्ट परीक्षा में क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों के लिए स्किल टेस्ट होगा। इसके बाद दस्तावेजों के वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। सैलरी की बात करें तो शुरुआत में 9300 रुपए से लेकर 34,800 रुपए प्रति माह के बीच मिलेगी।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले SSC की ऑफिशियल वेबसाइटssc.gov.inपर जाएं।
- होमपेज पर जाकर SSC Stenographer TRecruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर एसएमएस के जरिए आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- अब नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक फोटोकॉपी निकाल लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?