न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

SSC : आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू, बंपर 14582 पदों पर होगी भर्ती, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

स्टाफ सलेक्शन कमीशन (SSC) की ओर से एसएससी सीजीएल एग्जामिनेशन के जरिये कुल 14582 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 10 Jun 2025 6:57:57

SSC : आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू, बंपर 14582 पदों पर होगी भर्ती, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

स्टाफ सलेक्शन कमीशन (SSC) की ओर से एसएससी सीजीएल एग्जामिनेशन के जरिये कुल 14582 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 जून से शुरू कर दी गई है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार होंगे, अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 4 जुलाई है। फीस भुगतान करने की लास्ट डेट 5 जुलाई और फॉर्म में संशोधन करने की अवधि 9 से 11 जुलाई है।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

एसएससी सीजीएल भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से पदानुसार संबंधित क्षेत्र में स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु पदानुसार 27/32 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। उम्र की गणना 1 अगस्त 2025 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

एप्लीकेशन फीस के रूप में जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 100 रुपए का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी, पीएच एवं सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थी इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं। फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा की जा सकती है।

ये है एग्जाम पैटर्न

परीक्षा दो स्टेज में होगी। टियर-1 का आयोजन 13 से 30 अगस्त तक होगा और ये ऑब्जेक्टिव टाइप एग्जाम होगा। इसमें जनरल इंटेलिजेंस, रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, इंग्लिश और जनरल अवेयरनेस के सवाल पूछे जाएंगे। टियर-2 दिसंबर में होगी। इसमें भी मल्टीपल च्वाइस सवाल होंगे, लेकिन थोड़ा डीप में टॉपिक्स कवर होंगे। फाइनल मेरिट लिस्ट टियर-2 के बेसिस पर बनेगी।

ऐसे करें आवेदन

- SSC की ऑफिशियल वेबसाइटssc.gov.inपर जाएं।
- होमपेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्टर करके लॉगिन करें।
- SSC CGL 2025 के लिए फॉर्म भर दें।
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स (जैसे मार्कशीट, फोटो, सिग्नेचर) अपलोड करें।
- फीस जमा करें (अगर लागू हो)।
- फॉर्म सबमिट करके प्रिंटआउट निकाल लें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?