न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

SSC : 106 पदों के लिए अब कर सकते हैं आवेदन, चयन होने पर उम्मीदवारों को मिलेगी यह सैलरी

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर सचिवालय सहायक/लोअर डिविजन क्लर्क और सीनियर सचिवालय सहायक/अपर डिविजन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 21 Mar 2025 6:26:08

SSC : 106 पदों के लिए अब कर सकते हैं आवेदन, चयन होने पर उम्मीदवारों को मिलेगी यह सैलरी

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर सचिवालय सहायक/लोअर डिविजन क्लर्क और सीनियर सचिवालय सहायक/अपर डिविजन क्लर्क भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। साथ ही आयोग ने पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.gov.in/पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 10 अप्रैल है। कंप्यूटर आधारित परीक्षा इसी साल मई-जून में होने की संभावना है।

ये है पोस्ट डिटेल

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 106 पद भरे जाने हैं। इसमें संभावित 70 रिक्तियां सीनियर सचिवालय सहायक/अपर डिविजन क्लर्क और संभावित 36 वेकेंसी जूनियर सचिवालय सहायक/लोअर डिविजन क्लर्क के लिए हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

जूनियर सचिवालय सहायक/लोअर डिविजन क्लर्क के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर पाएगा जो स्थायी या नियमित रूप से नियुक्त अस्थायी समूह ‘सी’ कर्मचारी जिसका ग्रेड वेतन 1800 रुपए हो और वह अन्य पात्रता शर्तें पूरी करता हो। उम्मीदवार 12वीं पास होना जरूरी है और आयु 45 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। सीनियर सचिवालय सहायक/अपर डिविजन क्लर्क के लिए वही फॉर्म भर पाएगा जो नियमित रूप से नियुक्त जूनियर सचिवालय सहायक/निम्न श्रेणी लिपिक हो और अन्य पात्रता शर्तें पूरी करता हो। आयु 50 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

मिलेगा इतना वेतन

जूनियर सचिवालय सहायक/लोअर डिविजन क्लर्क के लिए चयन होने पर उम्मीदवार को 19,900 से 63,200 रुपए प्रति माह मिलेंगे। इसी तरह सीनियर सचिवालय सहायक/अपर डिविजन क्लर्क बनने पर 25,500 से 81,100 रुपए प्रति माह वेतन दिया जाएगा।

इस पते पर भेजें

ऑनलाइन आवेदन करने के बाद इसकी मुद्रित प्रति सभी प्रकार से पूर्ण आवश्यक दस्तावेजों के साथ उम्मीदवार के संबंधित सेवा/संवर्ग नियंत्रण प्राधिकारी द्वारा विधिवत रूप से “क्षेत्रीय निदेशक, कर्मचारी चयन आयोग (उत्तरी क्षेत्र), ब्लॉक संख्या 12, सी.जी.ओ. कॉम्प्लेक्स, लोधी रोड, नई दिल्ली-110003” को भेजनी होगी। कॉपी 20 अप्रैल शाम 6 बजे तक पहुंच जानी चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?