न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

SPMCIL : इन 96 पदों के लिए जारी है आवेदन प्रक्रिया, फॉर्म भरने से पहले जान लें ये बातें

सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SPMCIL) ने सुपरवाइजर, जूनियर टेक्नीशियन सहित कुल 96...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 19 Mar 2024 4:58:57

SPMCIL : इन 96 पदों के लिए जारी है आवेदन प्रक्रिया, फॉर्म भरने से पहले जान लें ये बातें

सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SPMCIL) ने सुपरवाइजर, जूनियर टेक्नीशियन सहित कुल 96 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 15 मार्च से जारी है। लास्ट डेट 15 अप्रैल है। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट https://www.spmcil.com/en/पर उपलब्ध है जहां से तय तिथियों में आवेदन पत्र भर सकते हैं। फॉर्म भरने से पहले पात्रता की जांच जरूर कर लें।

ये है पोस्ट डिटेल

सुपरवाइजर (प्रिंटिंग) : 02 पद
सुपरवाइजर (टेक्निकल कंट्रोल) : 05 पद
सुपरवाइजर (OL) : 01 पद
सीनियर ऑफिस असिस्टेंट : 12 पद
जूनियर टेक्नीशियन (प्रिंटिंग/कंट्रोल) : 68 पद
जूनियर टेक्नीशियन (फिटर) : 03 पद
जूनियर टेक्नीशियन (वेल्डर) : 01 पद
जूनियर टेक्नीशियन: (इलेक्ट्रॉनिक्स/इंस्ट्रुमेंटेशन) : 03 पद
फायरमैन : 01 पद

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

सुपरवाइजर (टू-प्रिंटिंग) के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से मुद्रण प्रौद्योगिकी में प्रथम श्रेणी पूर्णकालिक डिप्लोमा या मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी में प्रथम श्रेणी पूर्णकालिक बी.टेक/बीई/बीएससी (इंजीनियरिंग) की डिग्री होनी चाहिए। पदों की शैक्षणिक योग्यता के विवरण के लिए अधिसूचना लिंक देखें। उम्मीदवारों की आयु 18 से 30 वर्ष होनी चाहिए। आयु सीमा में छूट की जानकारी के लिए नोटिफिकेशन पढ़ें।

ये है आवेदन शुल्क

इस भर्ती में भाग लेने के लिए अनरिजर्व, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 600 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके अलावा एससी, एसटी एवं पीडब्ल्यूडी वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों के लिए 200 रुपए आवेदन शुल्क तय किया गया है।

ऐसे होगा चयन और ये है वेतन

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन एग्जाम, स्किल टेस्ट में परफोरमेंस के साथ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन व मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 27600 से 77160 रुपए प्रति माह तक वेतन मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइटhttps://www.spmcil.com/en/पर जाएं और यहां करिअर लिंक पर क्लिक करें।
- अब भर्ती से संबंधित बॉक्स में एप्लाई लिंक पर क्लिक करना होगा।
- यहां पहले Click here for New Registration पर क्लिक करके पंजीकरण करना है।
- इसके बाद अन्य जानकारी भरने के साथ हस्ताक्षर एवं फोटोग्राफ अपलोड करें।
- अंत में निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें और पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?