न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

SIDBI : शुरू हो गई है आवेदन प्रक्रिया, उम्मीदवारों के पास 76 सीट के लिए भाग्य आजमाने का मौका

स्मॉल इंडस्ट्रीयल डवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (SIDBI) ने ग्रेड ‘A’ और ‘B’ अधिकारियों के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 15 Jul 2025 6:56:25

SIDBI : शुरू हो गई है आवेदन प्रक्रिया, उम्मीदवारों के पास 76 सीट के लिए भाग्य आजमाने का मौका

स्मॉल इंडस्ट्रीयल डवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (SIDBI) ने ग्रेड ‘A’ और ‘B’ अधिकारियों के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती सामान्य और विशेषज्ञ दोनों स्ट्रीम्स में की जाएगी। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार SIDBI की आधिकारिक वेबसाइट https://www.sidbi.in/en/पर जाकर 11 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन पंजीकरण और शुल्क भुगतान प्रक्रिया 14 जुलाई से शुरू हो गई है। लास्ट डेट 11 अगस्त है। फेज-I की परीक्षा 6 सितंबर और फेज-II की परीक्षा 4 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।

ये है पोस्ट डिटेल

भर्ती अधिसूचना के अनुसार वर्ष 2025 में विभिन्न पदों पर कुल 76 रिक्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इनमें सहायक प्रबंधक ग्रेड ‘A’ (सामान्य स्ट्रीम) के तहत कुल 50 पद निर्धारित किए गए हैं। प्रबंधक ग्रेड 'B' (सामान्य और विशेषज्ञ स्ट्रीम) के अंतर्गत कुल 26 रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री या सीए/सीएस/सीडब्ल्यूए/सीएफए/सीएमए या कानून में स्नातक की डिग्री/इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। आयु सीमा की बात करें तो ग्रेड A के लिए यह 21 से 30 वर्ष और ग्रेड B के लिए 25 से 33 वर्ष है।

ये है आवेदन शुल्क

एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपए है, जबकि अन्य के लिए आवेदन शुल्क 1100 रुपए है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जाना चाहिए।

मिलेगा इतना वेतन

सहायक प्रबंधक ग्रेड ‘A’ अधिकारियों को 44500 रुपए से 89150 रुपए प्रति माह तक का वेतनमान मिलेगा, जो 17 वर्षों की सेवा अवधि में चरणबद्ध रूप से बढ़ेगा। प्रति माह लगभग 1,00,000 रुपए का न्यूनतम सकल वेतन प्रदान किया जाएगा। प्रबंधक ग्रेड 'B' के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को 55200 से 99750 रुपए प्रति माह तक का वेतनमान मिलेगा, जो 16 वर्षों की सेवा में चरणबद्ध रूप से बढ़ेगा। न्यूनतम सकल मासिक वेतन लगभग 1,15,000 रुपए निर्धारित किया गया है।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले आपको SIDBI की आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.sidbi.in/en/पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर दिए गए "Assistant Manager Recruitment 2025" के लिंक पर क्लिक करें।
- फॉर्म ध्यान से भरें। सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे योग्यता व अनुभव प्रमाणपत्र, फोटो आदि अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से भरें।
- अंत में भविष्य के लिए फॉर्म का प्रिंट निकाल लें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी