न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

SCL : असिस्टेंट के 25 पदों के लिए निकाली वेकेंसी, इन बातों का रखेंगे ध्यान तो नहीं आएगी परेशानी

सेमी कंडक्टर लेबोरेटरी (SCL) ने नियमित आधार पर सहायकों (प्रशासनिक सहायता कर्मचारी) की भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 30 Jan 2025 6:43:20

SCL : असिस्टेंट के 25 पदों के लिए निकाली वेकेंसी, इन बातों का रखेंगे ध्यान तो नहीं आएगी परेशानी

सेमी कंडक्टर लेबोरेटरी (SCL) ने नियमित आधार पर सहायकों (प्रशासनिक सहायता कर्मचारी) की भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। आवेदन प्रक्रिया 27 जनवरी से शुरू हो गई है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटwww.scl.gov.inपर जाकर 26 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 25 असिस्टेंट पदों को भरा जाएगा। सामान्य श्रेणी के लिए 11, ओबीसी के लिए 6, एससी/एसटी के लिए 6 और ईडब्ल्यूएस के लिए 2 रिक्तियां शामिल हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवारों को कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए। आयु सीमा की बात करें तो सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह 25 वर्ष निर्धारित है। एससी/एसटी अभ्यर्थियों को आयु सीमा में 5 साल, अन्य पिछड़ा वर्ग को 3 वर्ष, पीडब्ल्यूबीडी (अनारक्षित) को 10 वर्ष, पीडब्ल्यूबीडी (ओबीसी) को 13 वर्ष और पीडब्ल्यूबीडी (एससी/एसटी) को 15 वर्ष की छूट दी गई है।

ये है आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को ऑनलाइन भुगतान गेटवे के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इन पदों के लिए सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी उम्मीदवारों को 944 रुपए का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/ईएसएम/महिला श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए यह राशि 472 रुपए रखी गई है।

मिलेगा इतना वेतन

चयनित उम्मीदवार को सहायक के पद पर सातवें केंद्रिय वेतन आयोग के स्तर-4 (25500-81100) के रुप में नियुक्त किया जाएगा। न्यूनतम मूल वेतन 25500 रुपए प्रति माह दिया जाएगा। साथ ही हाउस रेंट अलाउंस (HRA), ट्रेवल अलाउंस (TA), महंगाई भत्ता (DA) सहित और भी सुविधाएं मिलेंगी।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटwww.scl.gov.inपर जाएं।
- होमपेज पर "करिअर सेक्शन" पर क्लिक करें।
- "Recruitment of Assistant" देखें और उस पर क्लिक करें।
- अपना ईमेल आईडी, रोल नंबर और अन्य व्यक्तिगत विवरण के साथ पंजीकरण फॉर्म भरें।
- आवेदन पत्र पूरा करें और अपनी योग्यता और अन्य आवश्यक विवरण प्रस्तुत करें।
- अपना फोटो, हस्ताक्षर, जाति प्रमाण पत्र आदि अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और अंत में आवेदन पत्र जमा कर दें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

रांची में छात्र आंदोलन का 16वां दिन, 14वीं JPSC PT परीक्षा रद्द करने पर सरकार कर रही विचार
रांची में छात्र आंदोलन का 16वां दिन, 14वीं JPSC PT परीक्षा रद्द करने पर सरकार कर रही विचार
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
MS Dhoni को BCCI से हर महीने कितनी मिलती है पेंशन? जानें पूरी डिटेल
MS Dhoni को BCCI से हर महीने कितनी मिलती है पेंशन? जानें पूरी डिटेल
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए