न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

SBI : 103 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, भर्ती के लिए उम्मीदवारों के काम की हैं ये बातें

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने रिलेशनशिप मैनेजर-टीम लीड, निवेश अधिकारी और अन्य पदों पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। निर्धारित...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 27 Oct 2025 7:11:41

SBI : 103 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, भर्ती के लिए उम्मीदवारों के काम की हैं ये बातें

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने रिलेशनशिप मैनेजर-टीम लीड, निवेश अधिकारी और अन्य पदों पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://sbi.co.in/पर जाकर 17 नवंबर तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

ये है पोस्ट डिटेल

कुल 103 रिक्तियां अधिसूचित की गई हैं, जिन पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें से 1 प्रमुख (उत्पाद, निवेश एवं अनुसंधान) के लिए, 4 क्षेत्रीय प्रमुख (खुदरा) के लिए, 7 क्षेत्रीय प्रमुख के लिए, 19 रिलेशनशिप मैनेजर-टीम लीड के लिए, 22 निवेश विशेषज्ञ (आईएस) के लिए, 46 निवेश अधिकारी (आईओ) के लिए, 2 परियोजना विकास प्रबंधक (व्यवसाय) के लिए और 2 केंद्रीय अनुसंधान टीम (सहायता) के लिए हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

पदवार पात्रता मानदंड अलग-अलग निर्धारित हैं। इसमें आमतौर पर स्नातक, परास्नातक, सीए, सीएफए, एमबीए, पीजीडीएम शामिल हैं। आयु सीमा भी अलग-अलग है। हैड (प्रोडक्ट, इनवेस्टमेंट एंड रिसर्च), जोनल हैड (रिटेल) और रीजनल हैड के लिए यह 35-50 वर्ष, रिलेशनशिप मैनेजर-टीम लीड और इनवेस्टमेंट स्पेशलिस्ट के लिए यह 28-42 वर्ष, इनवेस्टमेंट ऑफिसर के लिए यह 28-40 वर्ष, प्रोजेक्ट डवलपमेंट मैनेजर के लिए यह 30-40 वर्ष और सेंट्रल रिसर्च टीम (सपोर्ट) के लिए यह 25-35 वर्ष है।

ये है आवेदन शुल्क

यूआर/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी कैटेगरी के आवेदकों को 750 रुपए का शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी कैंडिडेट्स के लिए कोई शुल्क/सूचना शुल्क लागू नहीं होगा।

ऐसे होगा चयन

सबसे पहले शॉर्टलिस्टिंग में योग्य उम्मीदवारों की सूची बैंक तैयार करेगा। फिर इंटरव्यू 100 अंकों का होगा। इसके बाद चयनितों के साथ इंटरव्यू के समय या बाद में सीटीसी नेगोशिएशन होगा। इंटरव्यू अंकों के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटhttps://sbi.co.in/पर जाएं।
- होमपेज पर करिअर टैब पर जाएं।
- एससीओ पदों के लिए पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन करने के लिए स्वयं को पंजीकृत करें और लॉगिन करें।
- फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?