न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

SBI ने CBO के 2600 पदों पर निकाली भर्ती, नोटिफिकेशन के साथ ही शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने सर्कल बेस्ड ऑफिसर (CBO) के 2500 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 09 May 2025 6:06:54

SBI ने CBO के 2600 पदों पर निकाली भर्ती, नोटिफिकेशन के साथ ही शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने सर्कल बेस्ड ऑफिसर (CBO) के 2500 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया आज शुक्रवार (9 मई) से शुरू हो गई है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थी 29 मई तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ परीक्षा शुल्क भी इसी तिथि तक जमा करना होगा।

ये है पोस्ट डिटेल

भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 2600 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

अनारक्षित - 1066
एससी - 387
एसटी - 697
ओबीसी - 260
ईडब्ल्यूएस - 260

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक डिग्री होनी चाहिए। साथ ही बैंकिंग सेक्टर में कम से कम 2 वर्ष का कार्य अनुभव आवश्यक है। स्थानीय भाषा का ज्ञान अनिवार्य है, क्योंकि अभ्यर्थियों को उसी राज्य या सर्कल में नियुक्त किया जाएगा जहां की भाषा वे जानते हैं। आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। एससी, एसटी और पीएच वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है। शुल्क का भुगतान उम्मीदवार डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ऑफलाइन मोड से कर सकते हैं।

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा का आयोजन जुलाई में किया जाएगा। प्रवेश पत्र परीक्षा से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://sbi.co.in/web/personal-bankingपर जाएं।
- न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- नाम, पासवर्ड के साथ लॉग इन करें।
- फॉर्म में पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और अन्य डॉक्यूमेंट्स अटैच करें।
- फीस का भुगतान करके फॉर्म प्रिव्यू और सबमिट करें।
- इसका प्रिंट आउट निकालकर रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?