न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

SBI : इन 150 पदों के लिए आमंत्रित किए गए हैं आवेदन, एप्लीकेशन प्रोसेस भी हुआ शुरू

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर (MMGS-II) पद पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 07 Jun 2024 6:08:00

SBI : इन 150 पदों के लिए आमंत्रित किए गए हैं आवेदन, एप्लीकेशन प्रोसेस भी हुआ शुरू

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर (MMGS-II) पद पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार आज शुक्रवार (7 जून) से आधिकारिक वेबसाइट https://sbi.co.in/ के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 27 जून है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 150 ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर पदों को भरना है। रिक्त पदों में 61 अनारक्षित हैं, जबकि 25 एससी, 11 एसटी, 38 ओबीसी और 15 ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आरक्षित हैं। जॉब लगने पर पोस्टिंग हैदराबाद और कोलकाता में संभावित है।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक (कोई भी विषय) और आईआईबीएफ द्वारा फॉरेक्स में प्रमाणपत्र अनिवार्य है। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 23 से 32 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।

ऐसे होगा चयन

इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर होगा। सभी आवेदनों को योग्यता और अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इंटरव्यू 100 अंकों का होगा। साक्षात्कार में योग्यता अंक बैंक द्वारा तय किए जाएंगे। इस संबंध में किसी भी पत्राचार पर विचार नहीं किया जाएगा। चयन के लिए मेरिट सूची केवल इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर घटते क्रम में तैयार की जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क और सूचना शुल्क 750 रुपए है। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क/सूचना शुल्क लागू नहीं है।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटhttps://sbi.co.in/पर जाएं।
- विज्ञापन के अंतर्गत “नियमित आधार पर विशेषज्ञ संवर्ग के अधिकारियों की भर्ती” पर क्लिक करें।
- अब एप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
- फॉर्म भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें।
- आगे की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?