न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

SAIL : ऑपरेटर कम टेक्नीशियन के 341 पदों के लिए शुरू हो चुकी है आवेदन प्रक्रिया, यहां जानें डिटेल

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) में ऑपरेटर कम टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए सेल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 28 Feb 2024 5:23:15

SAIL : ऑपरेटर कम टेक्नीशियन के 341 पदों के लिए शुरू हो चुकी है आवेदन प्रक्रिया, यहां जानें डिटेल

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) में ऑपरेटर कम टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए सेल की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया 26 फरवरी से शुरू कर दी गई है। लास्ट डेट 18 मार्च है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थी तय तिथियों में ऑनलाइन माध्यम से सेल की आधिकारिक वेबसाइट sail.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों ने मैट्रिकुलेशन उत्तीर्ण करने के साथ फुल टाइम इंजीनियरिंग डिप्लोमा (संबंधित क्षेत्र में) प्राप्त किया हो। इसके साथ ही पदानुसार अभ्यर्थी को कार्य करने का निर्धारित अनुभव होना चाहिए।

ये है आयु सीमा

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 28 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ऊपरी आयु सीमा में आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। अभ्यर्थी ध्यान रखें कि आयु की गणना 18 मार्च 2024 के अनुसार की जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपए तय किया गया है वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, ईएसएम एवं डिपार्टमेंटल कैंडिडेट्स के लिए शुल्क 200 रुपए निर्धारित है।

ऐसे होगा चयन

इस भर्ती के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए लिखित परीक्षा के बाद स्किल टेस्ट/ट्रेड टेस्ट होगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन कर मेडिकल एग्जाम लिया जाएगा और अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों को ज्वाइन करा दिया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले आपको SAIL की आधिकारिक वेबसाइटsail.co.inपर विजिट करना है।
- इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर जाकर Career के लिंक पर क्लिक करना है।
- अब यहां पर सबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करना है।
- अब इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन डाउनलोड करना है।
- नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के बाद आपको यह पढ़ना है।
- फिर फॉर्म को सावधानी से भरना है और पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर को अपलोड करना है।
- इसके बाद आपको अपने फॉर्म का आवेदन शुल्क जमा करना है।
- आवेदन शुल्क जमा कर देने के बाद फॉर्म का प्रिंट निकालकर अपने पास रख लेना है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?