न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

SAIL बोकारो में 85 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू, जानें-वेकेंसी से जुड़ी और जरूरी बातें

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) में नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। सेल बोकारो में अटेंडेंट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 05 Nov 2023 5:03:16

SAIL बोकारो में 85 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू, जानें-वेकेंसी से जुड़ी और जरूरी बातें

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) में नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। सेल बोकारो में अटेंडेंट कम टेक्नीशियन (ट्रेनी) के 85 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शनिवार (4 नवंबर) से शुरू हो गई है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार 25 नवंबर तक ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट https://sail.ucanapply.com/ पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन पत्र भरने से पहले उम्मीदवार तय की गई योग्यता की जानकारी जरूर हासिल कर लें और उसके बाद ही फॉर्म भरें।

ये है शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों ने मैट्रिकुलेशन परीक्षा उत्तीर्ण करने के साथ ही संबंधित ट्रेड में इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट एवं नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट से एक वर्षीय अप्रेंटिसशिप का सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो।

ये है आयु सीमा

इसके साथ ही अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 28 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 1 मई 2023 के अनुसार की जाएगी। ऊपरी आयु सीमा में छूट नियमानुसार प्रदान की जाएगी।

ये है फिजिकल स्टैंडर्ड

इस भर्ती में शामिल होने के लिए पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम हाइट 155 सेमी से कम और महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 143 सेमी से कम नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा मेल कैंडिडेट का न्यूनतम वजन 45 किलोग्राम एवं महिला उम्मीदवार का वेट 35 किलोग्राम से कम नहीं होना चाहिए।

ये है आवेदन शुल्क

सेल बोकारो भर्ती 2023 में सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 300 रुपए और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/विभागीय/ईएसएम उम्मीदवारों के लिए 100 रुपए आवेदन शुल्क रखा गया है।

ऐसे होगा चयन

इस भर्ती में चयन के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम (CBT) में भाग लेना होगा। सीबीटी में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को स्किल/ट्रेड टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले SAIL की आधिकारिक वेबसाइट यानी https://www.sail.co.in/ पर जाएं।
- फिर करिअर सेक्शन में जाएं। मूल विवरण के साथ खुद को पंजीकृत करें।
- आवेदन पत्र में सभी विवरण ध्यानपूर्वक भरें।
- आवश्यक दस्तावेज/प्रमाणपत्र निर्धारित आकार और प्रारूप में अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अंत में आवेदन पत्र जमा करें और आगे के उपयोग के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट