न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RVUNL : 2163 पदों के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, उम्मीदवारों के पास इस दिन तक है मौका

राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) की ओर से टेक्नीशियन III ITI/ऑपरेटर/प्लांट अटेंडेंट पदों पर भर्ती के लिए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 10 Sep 2025 6:50:34

RVUNL : 2163 पदों के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, उम्मीदवारों के पास इस दिन तक है मौका

राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) की ओर से टेक्नीशियन III ITI/ऑपरेटर/प्लांट अटेंडेंट पदों पर भर्ती के लिए आज बुधवार (10 सितंबर) से फिर से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं और किसी कारणवश पिछली बार फॉर्म नहीं भर सके थे वे 25 सितंबर तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट energy.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।

ये है पोस्ट डिटेल

इस भर्ती के माध्यम से टेक्नीशियन के कुल 2163 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RAVUN) में 150, जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JVVN) में 603, अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (AVVN) में 498, जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JDVVN) में 912 पदों पर भर्ती की जाएगी। बता दें पहले 216 पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे, जिसे अब 10 गुना बढ़ा दिया गया है।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

अभ्यर्थी राजस्थान या सीबीएसई बोर्ड से सैकंडरी पास होने के साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफकेट प्राप्त किया हो। उम्र की बात करें तो 1 जनवरी 2026 को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 28 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वालों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

जनरल एवं अन्य राज्यों से आने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1000 रुपए का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी, ईबीसी, एमबीसी, बीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए यह राशि 500 रुपए है। शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है।

मिलेगा इतना वेतन

नियुक्ति पर अभ्यर्थियों को प्रारंभ में “प्रोबेशनर ट्रेनिंग” के रूप में दो वर्षों की अवधि के लिए नियुक्त किया जाएगा और प्रोबेशन प्रशिक्षण अवधि के दौरान उन्हें 13,500 रुपए प्रति माह का निश्चित पारिश्रमिक दिया जाएगा। प्रोबेशन प्रशिक्षण अवधि सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर वेतन मैट्रिक्स के लेवल-4 के न्यूनतम (प्रथम सेल) में 19,200 रुपए प्रति माह मिलेंगे। भत्ते एवं अन्य लाभ संबंधित नियमों के अनुसार देय होंगे।

ऐसे करें एप्लाई

- ऑफिशियल पोर्टलibpsonline.ibps.in/rrvnlpajan25/पर विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज पर पहले Click here for New Registration पर क्लिक करना है और मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
- इसके बाद अन्य डिटेल भरकर फॉर्म पूरा कर लें।
- अब हस्ताक्षर एवं फोटोग्राफ अपलोड करें।
- अंत में निर्धारित फीस जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?