Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : पटवारी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन प्रक्रिया भी शुरू, 2020 पदों पर होगी भर्ती

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने पटवारी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। पटवारी के 2020 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 22 Feb 2025 6:28:05

राजस्थान : पटवारी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन प्रक्रिया भी शुरू, 2020 पदों पर होगी भर्ती

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने पटवारी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। पटवारी के 2020 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें 1733 पद गैर अनुसूचित जबकि 287 पद अनुसूचित क्षेत्र के हैं। अभ्यर्थी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया आज शनिवार (22 फरवरी) से शुरू हो गई। अंतिम तिथि 23 मार्च है। आवेदन शुल्क भरने की लास्ट डेट भी 23 मार्च है। राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा 11 मई को होगी।

ये है शैक्षणिक योग्यता

राजस्थान समान पात्रता परीक्षा (CET) ग्रेजुएशन लेवल पास कर चुके अभ्यर्थी इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए पात्र होंगे। उन्हें मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/कॉलेज या संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ ही NIELIT O Level परीक्षा/COPA/कंप्यूटर साइंस में डिग्री या डिप्लोमा/कंप्यूटर एप्लिकेशन/RS-CIT/इंजीनियरिंग डिग्री होनी चाहिए।

ये है आयु सीमा

उम्मीदवार की उम्र 18 से 40 साल होनी जरूरी है। आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी। राजस्थान की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पुरुष को 5 साल की छूट दी जाएगी। राजस्थान की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिला को 10 साल की छूट दी जाएगी। सामान्य अनारक्षित वर्ग की महिला की 5 साल की छूट दी जाएगी।
ऐसे होगा चयन

सीईटी स्नातक पात्रता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में प्रश्न पत्र 3 घंटे का और 300 अंकों का होगा। 150 सवाल होंगे। गलत उत्तर पर एक तिहाई अंक की कटौती होगी।

ऐसे करें आवेदन

- RSMSSB की वेबसाइटrssb.rajasthan.gov.inपर जाएं।
- पटवारी भर्ती 2025 सेक्शन के अंतर्गत “ऑनलाइन आवेदन करें”पर क्लिक करें।
- अपनी SSO ID (वन टाइम रजिस्ट्रेशन – OTR) का उपयोग करके रजिस्ट्रेशन करें।
- मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- जरूरी डिटेल्स दर्ज करें। फीस जमा करके फॉर्म सबमिट करें।
- इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
astrology