न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RSSB : राजस्थान में ड्राइवर के 2756 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से ड्राइवर के 2756 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया आज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 27 Feb 2025 6:06:27

RSSB : राजस्थान में ड्राइवर के 2756 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से ड्राइवर के 2756 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया आज गुरुवार (27 फरवरी) से शुरू कर दी गई है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए RSSB की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in या SSO पोर्टल पर sso.rajasthan.gov.in जाएं। लास्ट डेट 28 मार्च है। इस भर्ती के माध्यम से राजस्थान के विभिन्न विभागों में वाहन चालक के रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 2602 पद और अनुसूचित क्षेत्र के लिए 154 पद आरक्षित हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त बोर्ड से सैकंडरी या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही हल्के या भारी परिवहन वाहन को चलाने का ड्राइविंग लाइसेंस और और ड्राइवर के रूप में 3 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमनुसार छूट दी जाएगी। उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

इस भर्ती में शामिल होने के लिए जनरल एवं ओबीसी (क्रीमीलेयर) वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को 600 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। अन्य सभी श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों के लिए यह राशि 400 रुपए तय की गई है।

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और ड्राइविंग टेस्ट के माध्यम से होगा। लिखित परीक्षा 22 और 23 नवंबर को होगी। लिखित परीक्षा 200 अंकों की होगी। इसमें 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। करीब 30 सवाल सामान्य हिंदी, 15 अंग्रेजी, 25 सामान्य गणित और 50 प्रश्न सामान्य ज्ञान के होंगे। पास होने वालों को स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। मेरिट के आधार पर टॉप उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के बाद फाइनल पोस्टिंग होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?