न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RSMSSB : 679 पदों के लिए शुरू हो चुकी है आवेदन प्रक्रिया, इन बातों का ध्यान रखें उम्मीदवार

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की ओर से जूनियर इंस्ट्रक्टर के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 09 Mar 2024 5:37:06

RSMSSB : 679 पदों के लिए शुरू हो चुकी है आवेदन प्रक्रिया, इन बातों का ध्यान रखें उम्मीदवार

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की ओर से जूनियर इंस्ट्रक्टर के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 5 अप्रैल को खत्म होगी।

ये है पोस्ट डिटेल

यह भर्ती अभियान विभिन्न विभागों में 679 पदों पर भर्ती के लिए चलाया जा रहा है।

जूनियर इंस्ट्रक्टर (कंप्यूटर लैबोरेटरी) - 202 पद
जूनियर इंस्ट्रक्टर (एम्प्लॉयबिलिटी स्किल) - 158 पद
जूनियर इंस्ट्रक्टर (इंजीनियरिंग ड्राइंग) - 100 पद
जूनियर इंस्ट्रक्टर (वर्कशॉप कैलकुलेशन एंड साइंस) – 219 पद

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10+2/डिप्लोमा/डिग्री/एनसीआईटी के साथ किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से संबंधित क्षेत्र में एक साल का अनुभव होना चाहिए। उम्मीदवार की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सरकारी मानदंडों के अनुसार आयु में छूट होगी।

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन 3 चरणों वाली चयन प्रक्रियाओं के आधार पर किया जाएगा, जिसमें लिखित परीक्षा, डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन और एक मेडिकल टेस्ट शामिल है। उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में प्राप्त नंबरों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को आगे इंटरव्यू और डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।

ये है एग्जाम पैटर्न

प्रश्न पत्र में MCQ होंगे और सभी प्रश्नों के अंक समान होंगे। परीक्षा में न्यूनतम अंक 40% हैं। एग्जाम में एक-तिहाई अंक की निगेटिव मार्किंग होगी। प्रश्न पत्र में राजस्थान के सामान्य ज्ञान, भूगोल, राजनीतिक, इतिहास और कला संस्कृति के 40 प्रश्न होंगे। पद से संबंधित सब्जेक्ट के 80 प्रश्न होंगे। परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा।

मिलेगी इतनी सैलरी

इन पदों पर सलेक्ट हुए उम्मीदवारों को लेवल 10, 7वें वेतन आयोग के अनुसार वेतन मिलेगा। प्रोबेशन पीरियड के दौरान उन्हें निश्चित समेकित वेतन मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइटwww.rssb.rajasthan.gov.inपर जाएं।
- फिर भर्ती पोर्टल पर जाएं और वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें।
- इसके बाद अपने रजिस्ट्रेशन क्रेडेंशियल के साथ लॉगिन करें और एप्लीकेशन फॉर्मसावधानीपूर्वक भरें।
- फिर जरूरी डॉक्यूमेंट्स को निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
- अब ऑनलाइन भुगतान के लिए आगे बढ़ें और भुगतान सफलतापूर्वक करें।
- अंत में आवेदन पत्र सबमिट करें और भविष्य की जरूरत के लिए इसे प्रिंट करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?