न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में एनिमल अटेंडेंट के 5934 पद भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें कितना मिलेगा वेतन

राजस्थान में एनिमल अटेंडेंट के बंपर पदों पर सरकारी नौकरी निकाली गई है। इस भर्ती के लिए राजस्थान स्टाफ सलेक्शन बोर्ड, जयपुर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 21 Jan 2024 5:36:41

राजस्थान में एनिमल अटेंडेंट के 5934 पद भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें कितना मिलेगा वेतन

राजस्थान में एनिमल अटेंडेंट के बंपर पदों पर सरकारी नौकरी निकाली गई है। इस भर्ती के लिए राजस्थान स्टाफ सलेक्शन बोर्ड, जयपुर (RSMSSB) की ओर से शुक्रवार (19 जनवरी) से आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। जो उम्मीदवार इस भर्ती में भाग लेने के लिए पात्रता रखते हैं वे ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट 17 फरवरी तय की गई है।

ये है पोस्ट डिटेल

राजस्थान एनिमल अटेंडेंट भर्ती 2023 के तहत 5934 रिक्तियों को भरा जाएगा। गैर अनुसूचित क्षेत्र में 5281 और अनुसूचित क्षेत्र में 653 पद खाली हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ने मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से 10वीं या इसके समकक्ष उत्तीर्ण किया हो। इसके अलावा अभ्यर्थी को देवनागरी लिपि में पढ़ने व लिखने का ज्ञान हो और साथ ही राजस्थान राज्य की संस्कृति का ज्ञान होना आवश्यक है। अभ्यर्थी की आयु 1 जनवरी 2024 को ध्यान में रखकर 18 वर्ष से कम और 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट मिलेगी।

ये है आवेदन शुल्क

आवेदन करने के साथ ही जनरल एवं ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपए और एससी/एसटी/ओबीसी (एनसीएल) वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 400 रुपए का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है।

ऐसे होगा चयन और ये है सैलरी

सलेक्शन कई चरण की परीक्षा पास करने के बाद होगा। सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी, इसके बाद डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन किया जाएगा और अंत में मेडिकल एग्जामिनेशन लिया जाएगा। सफल उम्मीदवारों को 18000 रुपए से 56900 रुपए तक मासिक वेतन मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटrsmssb.rajasthan.gov.inपर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर रिक्रूटमेंट/एडवर्टाइजमेंट लिंक पर क्लिक करें।
- अब अगले पेज पर Direct Recruitment of Animal Attendant 2023 के आगे दिए गए Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- अब अभ्यर्थी पहले न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण कर लें।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद लॉग इन करके अन्य जानकारी एवं दस्तावेज अपलोड करें।
- अंत में भर्ती के लिए निर्धारित शुल्क जमा करें और पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?