न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RSMSSB की ओर से होने जा रही है बंपर भर्ती, 5231 पदों के लिए जारी की गईं 6 अधिसूचनाएं

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की ओर से राज्य सरकार के विभिन्न विभागों और कार्यालयों में 5000 से ज्यादा पदों पर भर्ती...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 14 Feb 2024 5:20:04

RSMSSB की ओर से होने जा रही है बंपर भर्ती, 5231 पदों के लिए जारी की गईं 6 अधिसूचनाएं

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की ओर से राज्य सरकार के विभिन्न विभागों और कार्यालयों में 5000 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचनाएं जारी की गई हैं। बोर्ड द्वारा मंगलवार (13 फरवरी) को जारी 6 अलग-अलग भर्ती अधिसूचना सूचनाओं के अनुसार लिपिक ग्रेड-2/कनिष्ठ सहायक (LDC), पर्यवेक्षक (महिला) (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता), पर्यवेक्षक (महिला अधिकारिता), छात्रावास अधीक्षक, छात्रावास अधीक्षक ग्रेड-2 और पर्यवेक्षक (महिला) के कुल 5231 पदों (RSMSSB recruitment 2024) पर भर्ती की जानी है। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। RSMSSB द्वारा लिपिक ग्रेड-2/कनिष्ठ सहायक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी से शुरू होकर 20 मार्च तक चलेगी। अन्य पदों के लिए आवेदन तिथि की जानकारी संबंधित नोटिफिकेशन से ले सकते हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से निकाली गई विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन के लिए उम्मीदवारों को पदों के अनुसार निर्धारित योग्यता मानदंडों को पूरा करना होगा। LDC पदों के लिए उम्मीदवारों को 10+2 की परीक्षा और सामान्य पात्रता (सीनियर सैकंडरी) परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। अन्य पदों के लिए उम्मीदवार संबंधित भर्ती अधिसूचना देखें।

इन दिनों में होगी परीक्षा

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने इन भर्ती परीक्षाओं की तिथियां जारी कर दी हैं।
- पर्यवेक्षक (महिला) आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की परीक्षा 22 जून को होगी।
- पर्यवेक्षक (महिला) सीधी भर्ती परीक्षा 13 जुलाई को होगी।
- पर्यवेक्षक (महिला अधिकारिता) भर्ती परीक्षा 20 जुलाई को होगी।
- छात्रावास अधीक्षक ग्रेड-2 सीधी भर्ती परीक्षा 28 जुलाई को होगी।
- छात्रावास अधीक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 1-2 अगस्त को होगी।
- लिपिक ग्रेड-2, कनिष्ठ सहायक संयुक्त भर्ती परीक्षा 11 अगस्त को होगी।

ऐसे करें आवेदन

- उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर एक्टिव लिंक से संबंधित भर्ती अधिसूचना को डाउनलोड कर सकते हैं।
- आवेदन के लिए उम्मीदवारों को राजस्थान सरकार के SSO पोर्टल, sso.rajasthan.gov.in पर विजिट करना होगा।
- इस पोर्टल पर कैंडिडेट्स को पहले पंजीकरण करके अपनी SSOID जेनरेट करनी होगी।
- इसके बाद अपनी SSOID और पासवर्ड से लॉग-इन करके उम्मीदवार संबंधित पद के लिए एप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?