न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RRC : स्पोर्ट्स कोटे के तहत निकली 21 पदों पर वेकेंसी, उम्मीदवार इस दिन से करें आवेदन

रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) ने स्पोर्ट्स कोटे के तहत विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों के अलग-अलग लेवल की वेकेंसी निकाली है। इस भर्ती का...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 09 Nov 2024 6:34:28

RRC : स्पोर्ट्स कोटे के तहत निकली 21 पदों पर वेकेंसी, उम्मीदवार इस दिन से करें आवेदन

रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) ने स्पोर्ट्स कोटे के तहत विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों के अलग-अलग लेवल की वेकेंसी निकाली है। इस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। आवेदन की प्रक्रिया 11 नवंबर से शुरू होगी। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rrcnr.org पर आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी 11 दिसंबर तक इस भर्ती में फॉर्म भर सकेंगे। खिलाड़ियों के ट्रायल फरवरी मध्य में शुरू हो सकते हैं।

ये है पोस्ट डिटेल

रेलवे की यह वेकेंसी लेवल-2,3,4,5 के लिए है। इसमें फुटबॉल, वेटलिफ्टिंग, वॉलीबॉल, हॉकी, क्रिकेट, एथलेटिक्स, टेबल टेनिस, जिमनास्टिक, बॉक्सिंग, हैंडबॉल, बास्केटबॉल, खो-खो शामिल हैं। पदों की संख्या 21 है, जिसमें महिला और पुरुष अभ्यर्थी दोनों के लिए पद शामिल हैं। जो उम्मीदवार एक से ज्यादा पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें अलग-अलग फॉर्म भरने होंगे।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो लेवल 4 और लेवल 5 के लिए किसी भी विषय में स्नातक, लेवल 2 और लेवल 3 के लिए 12वीं पास होना जरूरी है। क्लर्क सह टाइपिस्ट पद के लिए अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट और हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड भी आनी चाहिए। आवेदकों के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष के बीच है। आरक्षित वर्गों के लिए आयु सीमा में कोई छूट नहीं दी जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला, अल्पसंख्यक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह राशि 250 रुपए है।

मिलेगा इतना वेतन

लेवल 4 पर 25500 से 81100 रुपए, लेवल 5 पर 29200 से 92300 रुपए, लेवल 3 पर 19990 से 63200 रुपए और लेवल 2 पद पर 21700 से 69100 रुपए प्रति माह वेतन मिलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?