न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नॉर्दर्न रेलवे ने अप्रेंटिसशिप के 3093 पदों पर निकाली भर्ती, उम्मीदवार इस दिन से कर सकेंगे आवेदन

रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) नॉर्दर्न रेलवे की ओर से अप्रेंटिसशिप के 3093 रिक्त पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर भर्ती की घोषणा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 06 Dec 2023 5:04:33

नॉर्दर्न रेलवे ने अप्रेंटिसशिप के 3093 पदों पर निकाली भर्ती, उम्मीदवार इस दिन से कर सकेंगे आवेदन

रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) नॉर्दर्न रेलवे की ओर से अप्रेंटिसशिप के 3093 रिक्त पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर भर्ती की घोषणा की गई है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 11 दिसंबर से शुरू की जाएगी। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार 11 जनवरी तक इस भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन एप्लाई कर सकते हैं। अभ्यर्थी एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट rrcnr.org पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे।

ये है शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती में शामिल होने के लिए जिन उम्मीदवारों ने मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से 10वीं के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई उत्तीर्ण किया है वे आवेदन करने के पात्र होंगे।

ये है आयु सीमा

इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 15 वर्ष से कम और 24 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 11 नवंबर 2023 के अनुसार की जाएगी। ऊपरी आयु सीमा में छूट रेलवे के नियमों के अनुसार प्रदान की जाएगी। पात्रता एवं मापदंड की विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर देखें।

ये है आवेदन शुल्क

इस भर्ती में आवेदन करने के साथ ही जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान भी करना होगा। एससी, एसटी एवं महिला अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

ऐसे होगा चयन

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को उनकी योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स को मेरिट लिस्ट में जगह मिलेगी। भर्ती में चयन के लिए उम्मीदवारों को किसी भी लिखित परीक्षा या वायवा में शामिल नहीं होना होगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले आरआरसी एनईआर की ऑफिशियल वेबसाइटner.Indianrailways.gov.inपर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन पत्र भरें और सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
- फ्यूचर रेफरेंस के लिए आरआरसी एनईआर अपरेंटिस एप्लीकेशन फॉर्म 2023 डाउनलोड करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?