न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RRB : 2570 रिक्त पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर भर्ती का शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 30 Sep 2025 7:30:59

RRB : 2570 रिक्त पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर भर्ती का शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://rrbbhopal.gov.in/पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 31 अक्टूबर से शुरू होगी। एप्लीकेशन का लिंक 30 नवंबर तक एक्टिव रहेगा। डिटेल नोटिफिकेशन जल्द ही जारी होगा। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में सारी जानकारी आधार कार्ड के अनुसार दर्ज करने की सलाह दी गई है। इसके अलावा आधार में फोटो और बायोमेट्रिक भी अपडेटेड होना चाहिए।

ये है पोस्ट डिटेल

रिक्त पदों की संख्या कुल 2570 है। इसमें से जूनियर इंजीनियर के लिए 2312, केमिकल सुपरवाइजर और मेटेलर्जिकल असिस्टेंट के लिए 63 और डिपॉजिट मटेरियल सुपरिंटेंडेंट के लिए 195 पद खाली हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

जूनियर इंजीनियर पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र (जैसे कि इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, सिविल इत्यादि) क्षेत्र में इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा होना अनिवार्य है। डिपॉजिट मटेरियल सुपरिंटेंडेंट पद पर भी इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा होल्डर्स आवेदन कर सकते हैं। फिजिक्स और केमिस्ट्री के साथ विज्ञान में 55% अंकों के साथ ग्रेजुएट उम्मीदवार केमिकल सुपरवाइजर और मेटेलर्जिकल सुपरवाइजर पद पर आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष है। एसटी/एससी को 5 वर्ष, ओबीसी एनसीएल को 3 वर्ष और पीडबल्यूडी उम्मीदवारों को 10 वर्ष तक की छूट मिलेगी।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

जूनियर इंजीनियर पद के लिए उम्मीदवारों का चयन सीबीटी-1, सीबीटी-2, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर होगा। सीबीटी-1 परीक्षा कुल 90 मिनट की होगी। इस दौरान 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। सीबीटी-2 परीक्षा में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न आएंगे। चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के लिए आमंत्रित किया जाएगा। सीबीटी-1 और सीबीटी-2 दोनों में 1/3 नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान होगा। नियुक्ति के बाद 7वें सीपीसी के पे लेवल 6 के तहत उम्मीदवारों को 35400 रुपए वेतन प्रति माह मिलेगा। अन्य कई सुविधाएं भी मिलेगी।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइटhttps://rrbbhopal.gov.in/पर जाएं।
- होम पेज पर CEN 05/2025 के ऑप्शन को चुनें।
- अब अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करें। सबसे पहले रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन करें।
- जरूरी जानकारी दर्ज करें और आवेदन पत्र में सारी जानकारी दर्ज करें।
- दस्तावेजों को सही साइज और फॉर्मेट में अपलोड करें।
- फीस का भुगतान करें और आवेदन पत्र को जमा करें।
- भविष्य के संदर्भ में फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?