न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RRB : जानें-कब से कब तक चलेगी NTPC यूजी लेवल और JE के इन 5620 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने उम्मीदवारों के लिए दो बड़ी भर्तियों की घोषणा की है। RRB एनटीपीसी (UG लेवल) और जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 25 Oct 2025 7:37:29

RRB : जानें-कब से कब तक चलेगी NTPC यूजी लेवल और JE के इन 5620 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने उम्मीदवारों के लिए दो बड़ी भर्तियों की घोषणा की है। RRB एनटीपीसी (UG लेवल) और जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया अगले हफ्ते से शुरू हो जाएगी। एनटीपीसी के लिए 28 अक्टूबर से 27 नवंबर तक आवेदन किया जा सकेगा, जबकि जेई के लिए 31 अक्टूबर से 30 नवंबर तक rrbapply.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। एनटीपीसी के 3050 और जेई के 2570 पद शामिल हैं। यानी इन दोनों भर्तियों के तहत कुल 5620 खाली पदों को भरा जाएगा।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

एनटीपीसी के लिए उम्मीदवार को कम से कम 50% अंकों के साथ 12वीं पास होना आवश्यक है, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग के लिए केवल 12वीं पास होना पर्याप्त है। टाइपिस्ट के लिए कंप्यूटर पर अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट की स्पीड जरूरी है। उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। जेई भर्ती के लिए सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स या टेलीकम्युनिकेशन में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। आईटी पदों के लिए BCA, PGDCA या DOEACC B लेवल के उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। उम्र सीमा 18 से 33 वर्ष निर्धारित है।

ये है आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपए का भुगतान करना होगा। इसमें से 400 रुपए परीक्षा में उपस्थित होने पर वापस किए जाएंगे। एससी/एसटी, महिलाएं और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपए तय किया गया है, जो परीक्षा में शामिल होने पर पूर्णतः वापस कर दिया जाएगा।

ऐसे होगा चयन

एनटीपीसी के लिए चयन प्रक्रिया में दो चरणों की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT 1 और CBT 2) होगी। टाइपिंग वाले पदों के लिए अतिरिक्त स्किल टेस्ट भी लिया जाएगा। प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। जेई के लिए चयन प्रक्रिया में दो चरणों की सीबीटी परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट शामिल होंगे। सीबीटी 1 में 100 प्रश्न और सीबीटी 2 में 150 प्रश्न होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?