न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

RRB : जल्द शुरू होने वाली है 2569 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया, भर्ती के बारे में ये बातें भी जानें

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) में जूनियर इंजीनियर, डीएमएस और सीएमए भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके लिए एप्लीकेशन विंडो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 29 Oct 2025 7:38:47

RRB : जल्द शुरू होने वाली है 2569 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया, भर्ती के बारे में ये बातें भी जानें

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) में जूनियर इंजीनियर, डीएमएस और सीएमए भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके लिए एप्लीकेशन विंडो 31 अक्टूबर से खुलने वाली है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवारों को फॉर्म भरने के लिए 31 नवंबर तक मौका दिया जाएगा। शुल्क का भुगतान 2 दिसंबर तक कर पाएंगे। आवेदन में सुधार के लिए पोर्टल 3 दिसंबर से लेकर 12 दिसंबर तक खुला रहेगा। इस दौरान उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://rrbbhopal.gov.in पर जाकर आवेदन पत्र में सुधार या बदलाव कर पाएंगे।

ये है पोस्ट डिटेल

रिक्त पदों की संख्या कुल 2569 है। वेकेंसी को जोन वाइज बांटा गया है। अहमदाबाद में 151, अजमेर में 4, बेंगलुरु में 80, भोपाल में 58, भुवनेश्वर में 36, बिलासपुर में 127, चंडीगढ़ में 108, चेन्नई में 160, गोरखपुर में 98, गुवाहाटी में 7, जम्मू कश्मीर में 88, कोलकाता में 628, मालदा में 45, मुंबई में 434, मुजफ्फरपुर में 23, पटना में 50, प्रयागराज में 162, रांची में 109, सिकंदराबाद में 103 और तिरुवनंतपुरम में 62 पद खाली हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

जूनियर इंजीनियर पद के लिए सिविल/मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा या बीई/बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। डिपॉट मटेरियल सुपरिंटेंडेंट के लिए किसी भी इंजीनियरिंग क्षेत्र में 3 वर्षीय डिप्लोमा होना अनिवार्य है। केमिकल एंड मेटालर्जिकल असिस्टेंट के लिए फिजिक्स और केमिस्ट्री के साथ बीएससी डिग्री वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। 1 जनवरी 2026 तक उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष निर्धारित की गई है। एसटी/एससी को आयु सीमा में 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

पहले पहले चरण की परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को 500 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी, एक्स सर्विसमैन, पीडब्ल्यूडी, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक और ईबीएस कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपए है।

ऐसे होगा चयन

चयन प्रक्रिया में चार चरण शामिल होंगे जिसमें सीबीटी-1, सीबीटी- 2, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण शामिल है। स्टेज-1 परीक्षा 90 मिनट की होगी। पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 120 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रश्नों की संख्या 100 होगी। इसमें चयनित उम्मीदवार सीबीटी-2 दे पाएंगे, जो 120 मिनट के लिए आयोजित की जाएगी। कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण का आयोजन किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले आधिकारिक वेबासइटhttp://rrbbhopal.gov.inपर जाना होगा।
- इसके बाद होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- फिर अपने आपको रजिस्टर करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा होने के बाद आवेदन पत्र को भरना होगा।
- अब उसे सबमिट करना होगा।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी