न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

RRB : इन 434 पदों के लिए बढ़ाई गई आवेदन की लास्ट डेट, उम्मीदवारों के पास अब इस दिन तक मौका

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने पैरामेडिकल भर्ती 2025 (CEN No. 03/2025) के लिए आवेदन की लास्ट डेट बढ़ा दी है। इसका मतलब ये है कि जो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 05 Sep 2025 6:53:17

RRB : इन 434 पदों के लिए बढ़ाई गई आवेदन की लास्ट डेट, उम्मीदवारों के पास अब इस दिन तक मौका

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने पैरामेडिकल भर्ती 2025 (CEN No. 03/2025) के लिए आवेदन की लास्ट डेट बढ़ा दी है। इसका मतलब ये है कि जो उम्मीदवार अब तक किसी न किसी कारण से फॉर्म नहीं भर पाए उन्हें एक और मौका मिल रहा है। अब वे 18 सितंबर तक ऑफिशियल वेबसाइट https://www.indianrailways.gov.in/ पर जाकर अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। पहले आवेदन के लिए 8 सितंबर अंतिम तारीख थी। आवेदन प्रक्रिया 9 अगस्त से जारी है।

ये है पोस्ट डिटेल

कुल 434 पदों पर भर्ती की जाएगी।

नर्सिंग अधीक्षक - 272 पद
डायलिसिस तकनीशियन - 4 पद
स्वास्थ्य एवं मलेरिया निरीक्षक ग्रेड II - 33 पद
फार्मासिस्ट (प्रवेश ग्रेड) - 105 पद
रेडियोग्राफर एक्स-रे तकनीशियन - 4 पद
ईसीजी तकनीशियन - 4 पद
लैबोरेटरी असिस्टेंड ग्रेड II – 12 पद

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवार के पास बीएससी नर्सिंग या जीएनएम की डिग्री होनी चाहिए। डायलिसिस तकनीशियन पद के लिए कैंडिडेट के पास हेमोडायलिसिस में डिप्लोमा होना चाहिए। आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु सीमा 40 साल तय की गई है। आरक्षित वर्ग से आने वालों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

निर्धारित शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा। जनरल वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपए का भुगतान करना होगा। SC, ST, EWS, PWD, महिलाओं, ट्रांसजेंडर आदि वर्ग के लिए यह राशि 250 रुपए रखी गई है।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा, जो कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में देश के विभिन्न निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले कैंडिडेट ही आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। चयन होने पर नर्सिंग अधीक्षक को 44,900, डायलिसिस तकनीशियन को 35,400, स्वास्थ्य एवं मलेरिया निरीक्षक ग्रेड II को 35,400, फार्मासिस्ट (प्रवेश ग्रेड) को 29,200, रेडियोग्राफर एक्स-रे तकनीशियन को 29,200, ईसीजी तकनीशियन को 25,500 और लेबोरेटरी असिस्टेंट ग्रेड II को 21,700 रुपए प्रति माह वेतन मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.indianrailways.gov.in/पर जाएं।
- वेबसाइट पर जाकर उस RRB रीजन को चुनें जहां आप आवेदन करना चाहते हैं (जैसे RRB Allahabad, RRB Mumbai आदि)।
- "CEN No..."के तहत पैरामेडिकल भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन लिंक खोजें।
- "Apply Online" या "New Registration" लिंक पर क्लिक करके अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
- पंजीकरण के बाद मिले लॉगिन क्रेडेंशियल्स से लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरें।
- अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और आवश्यक प्रमाण पत्र निर्धारित प्रारूप और साइज में अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें।
- सभी विवरण की जांच करें और "Final Submit" बटन पर क्लिक करें।
- सफलतापूर्वक आवेदन करने के बाद आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट अपने पास रख लें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी