न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RRB NTPC : 5800 पदों पर निकली भर्ती, शुरू होने को है आवेदन प्रक्रिया, इन बातों को भी जानें

रेलवे भर्ती बोर्ड ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी ग्रेजुएट लेवल के 5800 पदों पर भर्ती (RRB NTPC Recruitment) निकाली है। इस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 20 Oct 2025 7:02:02

RRB NTPC : 5800 पदों पर निकली भर्ती, शुरू होने को है आवेदन प्रक्रिया, इन बातों को भी जानें

रेलवे भर्ती बोर्ड ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी ग्रेजुएट लेवल के 5800 पदों पर भर्ती (RRB NTPC Recruitment) निकाली है। इस प्रक्रिया के जरिए स्टेशन मास्टर, ट्रैफिक असिस्टेंट, गुड्स ट्रेन मैनेजर, चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर, सीनियर क्लर्क और जूनियर अकाउंट असिस्टेंट के पदों पर भर्ती की जाएगी। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए 21 अक्टूबर को लिंक एक्टिव हो जाएगा। लास्ट डेट 20 नवंबर है।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट होना चाहिए। यहां पदानुसार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 साल अनिवार्य है। इसके अलावा अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 5 और ओबीसी को 3 साल की छूट मिलेगी।

ऐसे होगा चयन

अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन प्रीलिम्स एग्जाम, मैंस एग्जाम, स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा। CBT-1 एक स्क्रीनिंग टेस्ट होगा। CBT-1 में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। कुछ विशिष्ट पदों के तहत जैसे JAA, Senior Clerk-cum-Typist के लिए पद अनुसार कौशल परीक्षण होगा। इसमें सफल अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से दस्तावेज सत्यापन एवं चिकित्सा परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले अपने जोन की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर RRB NTPC Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।

ये हैं जोन वाइज वेबसाइट

अभ्यर्थी अपने क्षेत्र के अनुसार अहमदाबाद (rrbahmedabad.gov.in), अजमेर (rrbajmer.gov.in), प्रयागराज (rrbpry.gov.in), भोपाल (rrbbhopal.gov.in), मुंबई (rrbmumbai.gov.in), रांची (rrbranchi.gov.in), बिलासपुर (rrbbilaspur.gov.in), गोरखपुर (rrbgkp.gov.in), गुवाहाटी (rrbguwahati.gov.in), जम्मू श्रीनगर (rrbjammu.nic.in) पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?