न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RRB : असिस्टेंट लोको पायलट के पदों पर होगी बंपर भर्ती, इस दिन से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के पदों पर भर्ती के शॉर्ट नोटिस जारी किया गया है। इसके अनुसार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 19 Jan 2024 5:43:55

RRB : असिस्टेंट लोको पायलट के पदों पर होगी बंपर भर्ती, इस दिन से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के पदों पर भर्ती के शॉर्ट नोटिस जारी किया गया है। इसके अनुसार आवेदन प्रक्रिया शनिवार (20 जनवरी) से शुरू हो जाएगी। इस भर्ती के माध्यम से भारतीय रेलवे के 21 क्षेत्रों के अंतर्गत लगभग 5696 रिक्तियां भरे जाने की उम्मीद है। विस्तृत अधिसूचना (नोटिफिकेशन) रोजगार समाचार पत्र में भी जारी की जाएगी। इसके बाद उम्मीदवार नौकरी से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे विस्तृत पात्रता, परीक्षा पैटर्न, पाठ्यक्रम आदि की जांच कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया 19 फरवरी तक चलेगी।

इन जोन में होगी भर्ती

भारतीय रेलवे सीईएन नंबर 01/2024 के तहत 5000+ रिक्तियां भरेगा। जोन-वार रिक्तियां जल्द ही जारी की जाएंगी। इनमें अहमदाबाद, अजमेर, इलाहाबाद, बैंगलोर, भोपाल, भुवनेश्वर, बिलासपुर, चंडीगढ़, चेन्नई, गोरखपुर, गुवाहाटी, जम्मू, कोलकाता, मालदा, मुजफ्फरपुर, पटना, रांची, सिकंदराबाद, सिलीगुड़ी, त्रिवेन्द्रम जोन शामिल हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता

पद के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए और फिटर, इलेक्ट्रीशियन, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, मिलराइट/रखरखाव मैकेनिक, मैकेनिक (रेडियो/टीवी), इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, मैकेनिक (मोटर वाहन), वायरमैन, ट्रैक्टर मैकेनिक, आर्मेचर और कॉइल वाइन्डर, मैकेनिकल (डीजल), हीट इंजन, टर्नर, मशीनिस्ट, रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग मैकेनिक ट्रेडों में एनसीवीटी/एससीवीटी के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई होना चाहिए। या फिर आईटीआई के बदले किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में तीन डिप्लोमा या इन इंजीनियरिंग विषयों की विभिन्न स्ट्रीम्स के संयोजन के साथ 10वीं उत्तीर्ण हो।

ये है आयु सीमा

आवेदन करने की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है। अधिक जानकारी विस्तृत अधिसूचना में होगी।

ये है चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों के चयन के लिए कुछ चरण निर्धारित किए गए हैं। इनमें कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT), कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT), दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण शामिल होंगे।

ये है आवेदन शुल्क

सामान्य और ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपए है। एससी/एसटी/एक्स सर्विसमैन/पीडब्ल्यूडी/महिला/ट्रांसजेंडर/अल्पसंख्यक/आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के उम्मीदवार के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपए है।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाएं।
- "RRB ALP Recruitment 2024" लिंक पर क्लिक करें।
- अपना नाम, ईमेल पता, मोबाइल नंबर और अन्य व्यक्तिगत जानकारी भरें।
- अपना जन्म प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन प्रतियां अपलोड करें।
- परीक्षा शुल्क का भुगतान करें। अपना आवेदन पत्र जमा करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?