Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

RPSC : इन 113 पदों पर की जाएगी उम्मीदवारों की नियुक्ति, इस दिन से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सांख्यिकी अधिकारी (SO) के पदों के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 113 पदों पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 15 Oct 2025 7:35:02

RPSC : इन 113 पदों पर की जाएगी उम्मीदवारों की नियुक्ति, इस दिन से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सांख्यिकी अधिकारी (SO) के पदों के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 113 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार 28 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 26 नवंबर है। आवेदन के लिए RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवार के पास अर्थशास्त्र, सांख्यिकी, गणित या वाणिज्य में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। इसमें कम से कम द्वितीय श्रेणी होना अनिवार्य है। इसके अलावा कृषि सांख्यिकी (M.Sc. Agriculture Statistics) में भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष विदेशी योग्यता रखने वाले भी योग्य माने जाएंगे। आरएस-सीआईटी (RS-CIT) प्रमाणपत्र होना चाहिए। यह प्रमाणपत्र वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा द्वारा या राजस्थान सरकार के सूचना, प्रौद्योगिकी और संचार विभाग द्वारा जारी किया गया हो। सक्षम प्राधिकारी द्वारा घोषित किसी अन्य समकक्ष प्रमाणपत्र भी स्वीकार्य होगा। न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से कम होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु में छूट मिलेगी।

ये है आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क श्रेणीवार निर्धारित है। सामान्य वर्ग और कीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग के लिए 600 रुपए, राजस्थान के नॉन-कीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 400 रुपए और दिव्यांगों के लिए शुल्क 400 रुपए है।
ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

सांख्यिकी अधिकारी पदों पर आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा आदि प्रक्रिया के जरिए किया जाएगा। एग्जाम डेट आयोग की ओर से बाद में जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को चयन के बाद पे-मैट्रिक्स लेवल L-12 (ग्रेड पे-4800/-) के आधार पर महीने की सैलरी मिलेगी।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटrpsc.rajasthan.gov.inपर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन कर एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
- आवेदन पत्र भरने के बाद उसे जांचें और निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
- अब आवेदन पत्र डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट ले लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
astrology