न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RPSC : डिप्टी जेलर के 73 पदों पर इस दिन से होगी आवेदन की शुरुआत, मिलेगा इतना वेतन

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से राज्य में डिप्टी जेलर के 73 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन 1 जुलाई को जारी किया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 03 Jul 2024 6:18:20

RPSC : डिप्टी जेलर के 73 पदों पर इस दिन से होगी आवेदन की शुरुआत, मिलेगा इतना वेतन

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से राज्य में डिप्टी जेलर के 73 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन 1 जुलाई को जारी किया गया। भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत 8 जुलाई से हो जाएगी। आवेदन शुरू होने के बाद उम्मीदवार RPSC की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर फॉर्म भरे सकेंगे।

ये है पोस्ट डिटेल

जनरल - 27 पद
ईडब्ल्यूएस - 7 पद
एससी - 11 पद
एसटी - 11 पद
ओबीसी - 14 पद
एमबीसी - 3 पद

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

उम्मीदवार के पास विधि द्वारा स्थापित यूनिवर्सिटी/संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही उसे राजस्थान राज्य की संस्कृति का ज्ञान और देवनागरी लिपि में हिंदी लिखना आना चाहिए। आयु सीमा पर नजर डालें तो न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 26 वर्ष तय की गई है। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

ऐसे होगा चयन

लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और इंटरव्यू में किए गए प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट जारी होगी। परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन (ऑब्जेक्टिव) माध्यम में किया जाएगा।

ये है आवेदन शुल्क

सामान्य (अनारक्षित), पिछड़ा वर्ग के क्रीमीलेयर, अति पिछड़ा वर्ग के क्रीमीलेयर उम्मीदवार के लिए 600 रुपए आवेदन शुल्क तय किया गया है। आरक्षित वर्ग (एससी/एसटी/पिछड़ा वर्ग क्रीमीलेयर/अति पिछड़ा वर्ग नॉन क्रीमीलेयर) और दिव्यांगजन के लिए यह राशि 400 रुपए तय की गई है।

मिलेगी इतनी सैलरी

उम्मीदवारों को नियुक्ति के बाद पे मैट्रिक्स लेवल 7 के अनुसार 20200-56700 रुपए प्रति माह दिए जाएंगे।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइटrpsc.rajasthan.gov.inपर जाएं।
- मेन पेज पर “RPSC Online” के विकल्प पर क्लिक करके “Apply Online” के ऑप्शन परक्लिक करें।
- “New Application Portal” के विकल्प पर क्लिक करें।
- राजस्थान रिक्रूटमेंट का पेज खुलेगा। यहां एसएसओ आईडी और पासवर्ड दर्ज करके “Login” करना होगा।
- होम पेज पर “Recruitment Portal” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब ‘Rajasthan Deputy Jailor Recruitment 2024’ के सामने “Apply Now” पर क्लिक करें।
- जरूरी डिटेल्स दर्ज करके Next पर क्लिक करें।
- सभी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- फॉर्म सबमिट करें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?