न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सोनू सूद ने ठुकराया था CM-डिप्टी CM का ऑफर, ‘फतेह’ और ‘गेम चेंजर’ के क्लैश पर दी यह रिएक्शन

एक्टर सोनू सूद (51) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘फतेह’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। कोविड 19 लॉकडाउन के दौरान लाखों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 26 Dec 2024 12:51:17

2 News : सोनू सूद ने ठुकराया था CM-डिप्टी CM का ऑफर, ‘फतेह’ और ‘गेम चेंजर’ के क्लैश पर दी यह रिएक्शन

एक्टर सोनू सूद (51) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘फतेह’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। कोविड 19 लॉकडाउन के दौरान लाखों प्रवासी मजदूरों और जरूरतमंदों की मदद करने से उनकी पहचान गरीबों के मसीह के रूप में बन गई है। उन्हें रील के बजाय लोग रियल लाइफ हीरो मानने लगे। इस बीच सोनू ने हाल ही में राजनीति में शामिल होने को लेकर अपने विचार साझा किए। सोनू ने एक इंटरव्यू में कहा कि मुझे सीएम और डिप्टी सीएम बनने का ऑफर दिया गया। यहां तक कि राज्यसभा सदस्य बनने का भी प्रस्ताव आया था।

बड़े-बड़े लोग मुझसे मिले और कहा कि आप राजनीति में आ जाएं लेकिन मेरा मानना है कि जब आप ऊपर जाते हैं, तो वहां ऑक्सीजन कम हो जाती है। ये जरूरी है कि आप उस ऊंचाई को संभाल पाएं। मुझे कई बार यह सुझाव दिया गया कि इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे इस तरह के प्रस्ताव पाने का सपना देखते हैं, लेकिन मैं राजनीति में शामिल नहीं होना चाहता। लोग राजनीति में दो कारण से आते हैं, पैसा कमाने या पावर के लिए। मुझे दोनों का क्रेज नहीं है।

मेरी प्राथमिकता मदद करना है और वह मैं अपने तरीके से कर रहा हूं। राजनीति में जाने पर मुझे जवाबदेह होना पड़ेगा। आज मैं बिना किसी की अनुमति के मदद करता हूं, लेकिन कल मुझे किसी के निर्देशों का पालन करना पड़ेगा। मुझे इस बात का डर है कि कहीं मेरी आजादी न छिन जाए। शायद भविष्य में मैं राजनीति में जाऊं।

अगर मुझे लगे कि देश के लिए यह रास्ता सही है, तो मैं कदम बढ़ाऊंगा। अभी मैं एक एक्टर हूं और डायरेक्टर के तौर पर भी काम करना चाहता हूं। सिनेमा मेरी पहली प्राथमिकता है। मेरे कई दोस्त राजनीति में हैं और अच्छा काम कर रहे हैं। मैं राजनीति का विरोधी नहीं हूं, लेकिन फिलहाल मैं इस क्षेत्र के लिए तैयार नहीं हूं।

sonu sood,actor sonu sonu sood cm offer,sonu sood rajya sabha member,sonu sood corona period,sonu sood messiah,fateh movie,game changer movie

सोनू सूद ने कहा, कई बार एक दिन में 2-3 फिल्में रिलीज होती हैं और...

सोनू सूद की फिल्म 'फतेह' और साउथ इंडियन स्टार राम चरण की मूवी 'गेम चेंजर' 10 जनवरी को एक साथ सिनेमाघरों में दस्तक देगी। सोनू और राम चरण तेलुगु फिल्म 'आचार्य' में साथ काम कर चुके हैं, जिसमें उनके साथ साउथ मेगास्टार चिरंजीवी भी थे। सोनू ने बॉक्स ऑफिस पर इस क्लैश को लेकर रिएक्शन दी है। सोनू ने कहा कि अच्छी फिल्में हमेशा चलती हैं।

कई बार एक दिन में 2-3 फिल्में रिलीज होती हैं और सब अच्छा करती हैं। चिरंजीवी ने भी 'फतेह' को पूरा सपोर्ट दिया है। मैंने हाल ही में बेंगलुरु एयरपोर्ट पर चिरंजीवी सर से मुलाकात की। उन्होंने 'फतेह' का ट्रेलर देखकर कहा कि ये कुछ नया और शानदार है! वे इस फिल्म को प्रमोट करना चाहते हैं। ये सिनेमा की खूबसूरती है। सभी को एक-दूसरे से प्यार और सपोर्ट देना चाहिए। मैं चाहता हूं कि हर फिल्म अच्छा करे।

जब हमारी फिल्में अच्छा करती हैं, तो हम सभी का भला होता है। 'फतेह' मेरी 3 साल की मेहनत का नतीजा है। मुंबई आते समय मैंने कभी नहीं सोचा था कि फिल्म निर्देशक बनूंगा। फिल्म में सोनू के साथ जैकलीन फर्नांडिस, नसीरुद्दीन शाह, विजय राज और दिब्येंदु भट्टाचार्या भी हैं। फिल्म की कहानी साइबर क्राइम सिंडिकेट जैसी गंभीर समस्या के ईद-गिर्द घूमती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा