न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RPSC ने 533 पदों के लिए निकाली भर्ती, जानें कब से कब तक भर सकते हैं ऑनलाइन फॉर्म

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने शुक्रवार (1 सितंबर) को कॉलेज शिक्षा विभाग में पुस्तकालय अध्यक्ष (लाईब्रेरियन), शारीरिक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 02 Sep 2023 4:57:48

RPSC ने 533 पदों के लिए निकाली भर्ती, जानें कब से कब तक भर सकते हैं ऑनलाइन फॉर्म

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने शुक्रवार (1 सितंबर) को कॉलेज शिक्षा विभाग में पुस्तकालय अध्यक्ष (लाईब्रेरियन), शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक (फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर) और सहायक आचार्य (असिस्टेंट प्रोफेसर) के 533 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती अभियान में असिस्टेंट प्रोफेसर (गृह विज्ञान) के 39, फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर के 247 और लाइब्रेरियन के 247 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

आयोग मुख्यालय अजमेर के सचिव रामनिवास मेहता ने मीडिया को जानकारी दी कि RPSC की इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 6 सितंबर से शुरू होंगे। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर की रात्रि 12 बजे तक आवेदन जमा करा सकेंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन शर्तें, योग्यता व चयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर पूरा भर्ती नोटिफिकेशन जरूर देख लें।

अलग-अलग है आवेदन योग्यता

सभी पदों के लिए आवेदन योग्यता अलग-अलग है। अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी के लिए पूरा भर्ती नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

ये है आयु सीमा

न्यूनतम 21 से अधिकतम 40 वर्ष। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी।

इतना है आवेदन शुल्क

अनारक्षित वर्ग व क्रीमी लेयर के लिए 600 रुपए। नॉन क्रीमी लेयर आरक्षित वर्ग के लिए 400 रुपए।

इतना मिलेगा वेतनमान

चयन होने के बाद उम्मीदवारों को 15600-39100 रुपए (AGP-6000) प्रति माह मिलेंगे।

ऐसे होगा चयन

राजस्थान लोक सेवा आयोग की इस भर्ती में योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। लिखित परीक्षा 200 अंकों की होगी। साक्षात्कार के लिए 20 अंक निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा पाठ्यक्रम और पेपर पैटर्न के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए पूरा भर्ती विज्ञापन देखें। परीक्षा तिथि व स्थान के संबंध में यथासमय सूचित कर दिया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?