न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RPF : कॉन्स्टेबल और सब इंस्पेक्टर के 4660 पद पर होगी भर्ती, जानें कब से शुरू हो रही है आवेदन प्रक्रिया

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की ओर से कॉन्स्टेबल एवं सब इंस्पेक्टर (SI) के 4660 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 14 Apr 2024 5:26:30

RPF : कॉन्स्टेबल और सब इंस्पेक्टर के 4660 पद पर होगी भर्ती, जानें कब से शुरू हो रही है आवेदन प्रक्रिया

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की ओर से कॉन्स्टेबल एवं सब इंस्पेक्टर (SI) के 4660 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया सोमवार (15 अप्रैल) से शुरू कर दी जाएगी। जो भी उम्मीदवार रेलवे पुलिस फोर्स में शामिल होना चाहते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से आरपीएफ की ऑफिशियल वेबसाइट rpf.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 15 मई तय की गई है।

ये है शैक्षणिक योग्यता

आरपीएफ कॉन्स्टेबल पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं/मैट्रिक उत्तीर्ण की हो। इसके अलावा एसआई पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

ये है आयु सीमा

कॉन्स्टेबल पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। इसी प्रकार एसआई पदों पर आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष एवं अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। आयु की गणना 1 जुलाई 2024 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

इस भर्ती में आवेदन के साथ ही आपको निर्धारित शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा तभी आपका फॉर्म स्वीकार किया जाएगा। जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपए देना जरूरी है और एससी/एसटी/पीएच एवं महिला उम्मीदवारों के लिए 250 रुपए का भुगतान तय किया गया है।

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) में प्रदर्शन के आधार पर होगा। अगले चरण में आगे बढ़ने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक चरण में अर्हता प्राप्त करने की आवश्यकता होती है।

ये है वेतनमान

सब-इंस्पेक्टर के लिए चुने जाने पर उम्मीदवार को प्रारंभिक वेतन 35400 रुपए मिलेगा। इसी तरह कॉन्स्टेबल का प्रारंभिक वेतन 21700 रुपए रहेगा।

ऐसे करें आवेदन

इस भर्ती के लिए एप्लीकेशन फॉर्म का लिंक आधिकारिक वेबसाइटrpf.indianrailways.gov.inपर एक्टिव हो जाएगा। इसके बाद वहां से आपको पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण करना होगा। रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी लॉग इन के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?