न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RPF : SI और कॉन्स्टेबल के 4660 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, इस दिन से करें आवेदन

रेलवे पुलिस फोर्स (RPF) में सब इंस्पेक्टर (SI) और कॉन्स्टेबल के 4660 पदों पर बंपर भर्ती का एलान किया गया है। इसमें कॉन्स्टेबल के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 26 Feb 2024 5:08:01

RPF : SI और कॉन्स्टेबल के 4660 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, इस दिन से करें आवेदन

रेलवे पुलिस फोर्स (RPF) में सब इंस्पेक्टर (SI) और कॉन्स्टेबल के 4660 पदों पर बंपर भर्ती का एलान किया गया है। इसमें कॉन्स्टेबल के 4208 और SI के 452 पद शुमार हैं। वेकेंसी के लिए आज सोमवार (26 फरवरी) को नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन तिथियों को घोषित कर दिया गया है। रोजगार समाचार में प्रकाशित विज्ञापन के अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू की जानी है। रेलवे सुरक्षा बल भर्ती की तैयारियों में लगे अभ्यर्थी आवेदन शुरू होते ही ऑफिशियल वेबसाइट rpf.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 14 मई तय की गई है।

ये है शैक्षणिक योग्यता

आरपीएफ कॉन्स्टेबल पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके अलावा सब इंस्पेक्टर (SI) पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

ये है आयु सीमा

कॉन्स्टेबल पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 28 वर्ष तय की गई है। एसआई पदों पर फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष व अधिकतम आयु 28 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। आयु की गणना 1 जुलाई 2024 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

आवेदन करने के लिए जनरल और ओबीसी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 500 रुपए शुल्क देना होगा। एससी, एसटी कैटेगरी, महिला कैंडिडेट्स और एक्स-सर्विसमैन को शुल्क के रूप में 250 रुपए देने होंगे।

ऐसे होगा चयन

रेलवे सुरक्षा बल में कॉन्स्टेबल और सब-इंस्पेक्टर की भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन पदों के अनुसार निर्धारित प्रक्रिया से किया जाएगा, जिसमें कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मानक परीक्षा (PET), प्रमाण-पत्रों का सत्यापन (DV), चिकित्सा परीक्षण (ME) आदि शामिल हो सकते हैं। विस्तृत चयन प्रक्रिया की जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें।

मिलेगा इतना वेतन

रेलवे पुलिस भर्ती में चयनित होने के बाद उम्मीदवारों को आरपीएफ कांस्टेबल पद के लिए 21700 रुपए वेतनमान और भत्ते मिलने की उम्मीद है। आरपीएफ सब-इंस्पेक्टर के लिए वेतन और भत्ते 35400 रुपए होंगे।

ऐसे करें आवेदन

- भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइटhttps://indianrailways.gov.in/पर जाएं।
- होमपेज पर “RPF Recruitment 2024 Apply” लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज पर “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुल जाएगा। यहां, आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- आरपीएफ कांस्टेबल व एसआई भर्ती 2024 रजिस्ट्रेशन के लिए आपको नाम, जन्मदिन, लिंग,पता, ईमेल पता, मोबाइल नंबर, पासवर्ड की जानकारी देनी होगी।
- आरपीएफ भर्ती 2024 रजिस्ट्रेशन के बाद एक लॉगिन आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा।
- लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके आवेदन पत्र भर सकते हैं।
- आवेदन पत्र भरते समय व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षिक योग्यता, शारीरिक योग्यता, जाति, आय की जानकारी दें।
- आवेदन पत्र भरने के बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
- सभी दस्तावेज अपलोड करने के बाद, आपको आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?