न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

RBI : ग्रेड बी ऑफिसर के 120 पदों के लिए आजमाएं भाग्य, इस दिन से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने ग्रेड बी ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर से शुरू होगी। निर्धारित...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 08 Sep 2025 7:20:52

RBI : ग्रेड बी ऑफिसर के 120 पदों के लिए आजमाएं भाग्य, इस दिन से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने ग्रेड बी ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर से शुरू होगी। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार 30 सितंबर तक आधिकारिक वेबसाइट www.rbi.org.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। परीक्षा की तारीख का ऐलान भी कर दिया गया है।

ये है पोस्ट डिटेल

रिक्त पदों की संख्या कुल 120 है। इसमें से ऑफिसर ग्रेड बी (जनरल) के लिए 83, ऑफिसर ग्रेड बी डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिसी रिसर्च (DEPR) के लिए 17 और डिपार्टमेंट ऑफ स्टैटिसटिक्स एंड इनफॉरमेशन मैनेजमेंट ग्रेड बी ऑफिसर (DSIM) के लिए 20 पद खाली हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता

ग्रेड बी ऑफिसर जनरल पदों के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी क्षेत्र में 60% अंकों के साथ ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। डीईपीआर ग्रेड बी ऑफिसर के लिए इकोनॉमिक्स/इकोनॉमेट्रिक/क्वांटिटी इकोनॉमिक्स/मैथमेटिकल इकोनॉमिक्स/इंटीग्रेटेड इकोनॉमिक्स कोर्स या फाइनेंस में मास्टर्स डिग्री होना अनिवार्य है। पीजीडीएम और एमबीए फाइनेंस उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। डीआईसीएम ग्रेड बी ऑफिसर के लिए स्टैटिसटिक्स/मैथमेटिकल स्टैटिसटिक्स/मैथमेटिकल इकोनॉमिक्स/मैट्रिक्स स्टैटिसटिक्स एंड इनफार्मेटिक्स (ईआईटी खरगपुर से), एप्लाई डिस्ट्रिक्ट एंड इनफॉर्मेटिक्स-आईआईटी बॉम्बे में मास्टर्स डिग्री होना अनिवार्य है। मैथमेटिक्स में 55% अंकों के साथ मास्टर्स डिग्री होल्डर भी आवेदन कर सकते है। कुछ चुनिंदा संस्थानों से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन बिजनेस एनालिटिक्स होल्डर को भी आवेदन करने की अनुमति होगी।

ये है आयु सीमा

उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष है। M.Phil के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष और पीएचडी वालों के लिए 34 वर्ष है। सरकारी नियमों के तहत आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी मिलेगी।

ये है आवेदन शुल्क

फॉर्म भरने के लिए जनरल और ओबीसी कैंडीडेट्स को 850 रुपए के साथ 18% जीएसटी का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 100 रुपए के साथ 18% जीएसटी फीस के रूप में भरनी होगी। आरबीआई स्टाफ को आवेदन शुल्क से छूट प्रदान की गई है।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। प्रारंभिक परीक्षा 18 और 19 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। फेज-1 परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी, 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। चयनित उम्मीदवार मेंस में शामिल हो पाएंगे, जिसका आयोजन 6 और 7 दिसंबर को होगा। अंतिम चरण में इंटरव्यू होगा। चयन के बाद 55200 रुपए प्रति माह बेसिक पे मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले आरबीआई की ऑफिशियल वेबसाइटopportunities.rbi.org.inपर जाएं।
- यहां अपनी बेसिक डिटेल्स के जरिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
- अब पंजीकरण संख्या के जरिए लॉगइन करें और मांगी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भर दें।
- फोटो और हस्ताक्षर गाइडलाइन के अनुसार अपलोड करें।
- अपने दाएं हाथ के अंगूठे की छाप, हाथ से लिखा डेक्लेरेशन आदि भी अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन फॉर्म का फाइनल प्रिंट आउट निकाल लें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी