न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : पटवारी के पदों में बढ़ोतरी, अब 3705 पोस्ट के लिए जोर-आजमाइश, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) जयपुर ने पटवारी भर्ती 2025 को लेकर एक नया संशोधित नोटिफिकेशन जारी किया है। इस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 22 Jun 2025 6:55:42

राजस्थान : पटवारी के पदों में बढ़ोतरी, अब 3705 पोस्ट के लिए जोर-आजमाइश, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) जयपुर ने पटवारी भर्ती 2025 को लेकर एक नया संशोधित नोटिफिकेशन जारी किया है। इस अधिसूचना के अनुसार अब इस भर्ती में कुल 3705 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जबकि पहले यह संख्या 2020 थी। यानी 1685 पद बढ़ा दिए गए हैं। नए निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार 23 जून से 29 जून के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले से आवेदन कर चुके उम्मीदवारों को 30 जून से 6 जुलाई तक फॉर्म में सुधार करने का मौका मिलेगा। जो अभ्यर्थी आवेदन वापस लेना चाहते हैं, वे 7 से 9 जुलाई के बीच ऐसा कर सकते हैं। परीक्षा 17 अगस्त को होगी। पहले यह परीक्षा 11 मई को होने वाली थी, लेकिन वेकेंसी बढ़ाने और आवेदन विंडो दोबारा खोलने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

उम्मीदवार का ग्रेजुएट लेवल CET पास होना जरूरी है। इसके अलावा किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होनी चाहिए। कंप्यूटर योग्यता भी जरूरी है। इसके लिए NIELIT ‘O’ लेवल, COPA, कंप्यूटर साइंस या एप्लिकेशन में डिग्री/डिप्लोमा, RS-CIT या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। उम्मीदवार की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी। राज्य सरकार के नियमानुसार आरक्षित वर्गों को आयु में छूट भी मिलेगी।

ऐसे होगा चयन

सीईटी स्नातक पात्रता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में प्रश्न पत्र 3 घंटे का और 300 अंकों का होगा। 150 सवाल होंगे। गलत उत्तर पर एक तिहाई अंक की कटौती होगी।

ऐसे करें एप्लाई

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटrssb.rajasthan.gov.inपर जाएं।
- "Recruitment Advertisement" सेक्शन में जाकर "Patwari Bharti 2025" पर क्लिक करें।
- अगर आपने अभी तक SSO ID नहीं बनाई है तो sso.rajasthan.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
- SSO पोर्टल पर लॉगिन कर "Recruitment Portal" चुनें।
- आवेदन फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- सभी जानकारी जांचें और फॉर्म सबमिट करें। फिर उसका एक प्रिंट निकाल लें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?