न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान CET 2024 : सीनियर सैकंडरी लेवल पदों पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, देखें...

राजस्थान स्टाफ सलेक्शन बोर्ड, जयपुर ने आज सोमवार (2 सितंबर) से सीनियर सैकंडरी लेवल पदों पर भर्ती के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 02 Sep 2024 6:30:32

राजस्थान CET 2024 : सीनियर सैकंडरी लेवल पदों पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, देखें...

राजस्थान स्टाफ सलेक्शन बोर्ड, जयपुर ने आज सोमवार (2 सितंबर) से सीनियर सैकंडरी लेवल पदों पर भर्ती के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 2024 की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://rsmssb.rajasthan.gov.in/पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी को राजस्थान सीईटी का फॉर्म भरने के लिए 1 अक्टूबर तक का समय दिया जाएगा। इस अवधि के अंतर्गत ही फॉर्म भरने के साथ जन सुविधा केंद्र, नेट बैकिंग, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के जरिए पंजीकरण शुल्क भी देना होगा। सीईटी 2024 12वीं लेवल की परीक्षा का आयोजन 23 से 26 अक्टूबर के बीच होगा। बोर्ड द्वारा एडमिट कार्ड वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी किए जाएंगे।

ये है पोस्ट डिटेल

राजस्थान वन अधीनस्थ सेवा, राजस्थान अल्पसंख्यक मामलात अधीनस्थ सेवा, राजस्थान सचिवालय लिपिकवर्गीय सेवा के सहित अन्य विभागों में वनपाल, छात्रावास अधीक्षक, लिपिक ग्रेड-2, कनिष्ठ सहायक और कांस्टेबल समेत अन्य पदों पर भर्तियों के लिए सीईटी परीक्षा होगी। सीईटी 12वीं स्तर की परीक्षा एक समान पात्रता परीक्षा है। यह वर्ष में कम से कम 1 बार होती है और इसका स्कोर परिणाम आने के डेट से एक वर्ष के लिए मान्य होता है।

ये है आयु सीमा

सीईटी (सीनियर सैकंडरी लेवल) के आवेदन के लिए उम्मीदवार की 1 जनवरी 2025 तक आयु सीमा 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

ये है आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग, क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपए, अनुसूचित जनजाति के लिए 400 रुपए और समस्त दिव्यांगजन के लिए यह राशि 400 रुपए निर्धारित की गई है।

ये है एग्जाम पैटर्न

राजस्थान सीईटी की परीक्षा में 300 अंकों के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके लिए परीक्षार्थियों को 3 घंटे का समय दिया जाएगा। सभी प्रश्न बहु विकल्पीय होंगे। इनके अंक समान होंगे और गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। सभी प्रश्न सीनियर सैकंडरी स्तर के होंगे।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटhttps://rsmssb.rajasthan.gov.in/पर जाएं।
- होमपेज पर आवेदन का लिंक खोजें।
- अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करें।
- इसके बाद आवेदन पूरा करें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवश्यक आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म जमा करें। भविष्य के लिए सहेजें और डाउनलोड करें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?