न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस राज्य में आंगनवाड़ी सहायिका और कार्यकर्ता के 157 पदों पर होगी भर्ती, जानें कब से कब तक जमा होंगे फॉर्म

राजस्थान के महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से महिलाओं के लिए आंगनवाड़ी सहायिका और कार्यकर्ता पदों पर भर्ती निकाली...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 11 Jun 2025 6:47:54

इस राज्य में आंगनवाड़ी सहायिका और कार्यकर्ता के 157 पदों पर होगी भर्ती, जानें कब से कब तक जमा होंगे फॉर्म

राजस्थान के महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से महिलाओं के लिए आंगनवाड़ी सहायिका और कार्यकर्ता पदों पर भर्ती निकाली गई है। नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 157 वेकेंसी है, जिसमें से 57 पद आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 100 पद सहायिका के हैं। भर्ती विज्ञापन में कहा गया है कि जिस ग्रामीण क्षेत्र के आंगनवाड़ी केंद्र के लिए आवेदन करना है, आवेदक को उसी के राजस्व ग्राम/शहरी क्षेत्र की स्थायी निवासी होनी चाहिए। वेकेंसी के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए wcd.rajasthan.gov.in पर विजिट करें।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

आंगनवाड़ी सहायिका और कार्यकर्ता पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवारों को 12वीं पास होना चाहिए। उम्र सीमा 18 से 35 साल है। एससी, एसटी, विधवा, तलाकशुदा मामलों में अधिकतम उम्र सीमा 40 साल रहेगी।

ये महिलाएं ही होंगी पात्र

मानदेय के आधार पर भर्ती की जाएगी। शहरी क्षेत्र के लिए रिक्त पदों वाले आंगनवाड़ी केंद्रों पर संबंधित वार्ड तथा ग्रामीण क्षेत्र में संबंधित राजस्व ग्राम की महिला अभ्यर्थी ही आवेदन की पात्र होगी। राजस्थान से भिन्न राज्यों के एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस को सामान्य वर्ग का माना जाएगा।

यहां मिलेगा एप्लीकेशन फॉर्म

आंगनवाड़ी भर्ती का एप्लीकेशन फॉर्म संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय से फ्री में प्राप्त किया जा सकता है। योग्य अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म भरकर दस्तावेजों की दो प्रतियों के साथ संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय में व्यक्तिगत तौर पर 11 जून से 10 जुलाई के बीच जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की रसीद जरूर प्राप्त करें। आवेदनकर्ता द्वारा आवेदन जमा करवाए जाने के बाद किसी भी तरह की कमी पूर्ति के लिए अटैच किए जाने से वंचित दस्तावेजों को प्रार्थना पत्र के साथ अटैच कर विज्ञप्ति में दिए गए आवेदन जमा करवाए जाने की लास्ट डेट तक आवेदन पत्र में सम्मिलित करवाया जा सकेगा, लेकिन इसके बाद किसी भी तरह के दस्तावेज को शामिल नहीं किया जा सकेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?