न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Punjab & Sind Bank : उम्मीदवारों के पास 750 पदों के लिए जोर लगाने का मौका, ये हैं खास बातें

पंजाब एंड सिंध बैंक ने लोकल बैंक ऑफिसर (LBU) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया आज बुधवार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 20 Aug 2025 7:21:57

Punjab & Sind Bank : उम्मीदवारों के पास 750 पदों के लिए जोर लगाने का मौका, ये हैं खास बातें

पंजाब एंड सिंध बैंक ने लोकल बैंक ऑफिसर (LBU) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया आज बुधवार (20 अगस्त) से शुरू हो चुकी है। निर्धारित योग्यता रखने वाले कैंडिडेट 4 सितंबर तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट punjabandsindbank.co.in पर जाना होगा। आवेदन शुल्क जमा करने की लास्ट डेट भी यही है।

ये है पोस्ट डिटेल

रिक्त पदों की कुल संख्या 750 है। छत्तीसगढ़ में 40, आंध्र प्रदेश में 80, गुजरात में 100, हिमाचल प्रदेश में 30, झारखंड में 35, कर्नाटक में 65, महाराष्ट्र में 100, ओडिशा में 85, पुंडुचेरी में 5, पंजाब में 60, तमिलनाडु में 85, तेलंगाना में 50 और असम में 15 पद खाली हैं। इनमें जनरल के लिए 322, ईडब्ल्यूएस के लिए 72, ओबीसी के लिए 197, एसटी के लिए 51 और एससी के लिए 108 पद रिजर्व किए गए हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी क्षेत्र में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा किसी पब्लिक सेक्टर बैंक या रीजनल रूरल बैंक में रेगुलर बेसिस पर ऑफिसर कैडर में 18 महीने का वर्क एक्सपीरियंस भी जरूरी है। निर्धारित आयु सीमा 1 अगस्त 2025 तक कम से कम 20 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष है। आवेदक की जन्म तिथि 2 अगस्त 1995 और 1 अगस्त 2005 के बीच होनी चाहिए।

ये है आवेदन शुल्क

जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 800 रुपए का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट के लिए एप्लीकेशन फीस 100 रुपए तय की गई है। इसके अलावा टैक्स और पेमेंट गेटवे चार्ज भी लगेगा।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

चयन लिखित परीक्षा, स्क्रीनिंग, पर्सनल इंटरव्यू, फाइनल मेरिट लिस्ट और लोकल लेंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा 120 अंक की होगी और 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। परीक्षा की अवधि 120 मिनट होगी। इसका माध्यम इंग्लिश और हिंदी होगा। नियुक्ति के बाद 48800 रुपए से लेकर 85920 रुपए प्रति माह तक वेतन मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइटpunjabandsindbank.co.inपर जाएं।
- होम पेज के नीचे दिए गए Recruitment टैब पर क्लिक करें।
- अब LBO एप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
- अब एप्लीकेशन फॉर्म भरें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- फीस जमा करें और सबमिट करें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

आजम खां और अखिलेश के बीच सब ठीक नहीं? ओपी राजभर के दावे से यूपी की सियासत में हलचल
आजम खां और अखिलेश के बीच सब ठीक नहीं? ओपी राजभर के दावे से यूपी की सियासत में हलचल
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
कांग्रेस ने सपा को सौंपी सीटों की सूची, आजम खां की सलाह से तय होंगे प्रत्याशी; अखिलेश ने रामपुर सीट पर सस्पेंस रखा
कांग्रेस ने सपा को सौंपी सीटों की सूची, आजम खां की सलाह से तय होंगे प्रत्याशी; अखिलेश ने रामपुर सीट पर सस्पेंस रखा
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद सामने आया वीडियो, शरीर पर दिखे चोटों के निशान
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद सामने आया वीडियो, शरीर पर दिखे चोटों के निशान
चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दोनों चुनाव आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव को लिखी चिट्ठी
चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दोनों चुनाव आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव को लिखी चिट्ठी
'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 8 करोड़ के पार पहुंची कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग
'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 8 करोड़ के पार पहुंची कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग
30 अक्टूबर को ही होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, दिल्ली पुलिस से मिली मंजूरी
30 अक्टूबर को ही होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, दिल्ली पुलिस से मिली मंजूरी
राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस का ‘फेल प्रोडक्ट’ हैं नेता प्रतिपक्ष
राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस का ‘फेल प्रोडक्ट’ हैं नेता प्रतिपक्ष
पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज
पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले
क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क
23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क
मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता
मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता