न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PMC में इन 113 पदों के लिए शुरू हो चुकी है आवेदन प्रक्रिया, भर्ती से जुड़ी ये बातें भी जान लें

पुणे नगर निगम (PMC) ने जूनियर इंजीनियर (सिविल) क्लास-3 के 100 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 18 Jan 2024 5:13:21

PMC में इन 113 पदों के लिए शुरू हो चुकी है आवेदन प्रक्रिया, भर्ती से जुड़ी ये बातें भी जान लें

पुणे नगर निगम (PMC) ने जूनियर इंजीनियर (सिविल) क्लास-3 के 100 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट pmc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 फरवरी रात 11.59 बजे तक है। भर्ती अभियान का लक्ष्य सीधी भर्ती के माध्यम से पुणे नगर निगम के वर्ग-3 कैडर में कुल 113 जेई सिविल पदों को भरना है। एप्लीकेशन प्रोसेस 16 जनवरी से शुरू हो चुका है।

ये है आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयु 5 फरवरी 2024 को 18 से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट लागू है।

ये है शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/बोर्ड से सिविल इंजीनियरिंग में पूर्णकालिक डिग्री/डिप्लोमा पाठ्यक्रम उत्तीर्ण होना चाहिए। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना पढ़ सकते हैं।

ये है आवेदन शुल्क

सामान्य/अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपए और पिछड़ा वर्ग श्रेणियों के लिए 900 रुपए है। भूतपूर्व सैनिक/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

ये है एग्जाम पैटर्न

बता दें कि परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। इसमें 200 अंकों का प्रश्न पत्र होगा। MCQ पूछे जाएंगे। हर प्रश्न 2 अंक का होगा। 60 प्रश्न 12वीं परीक्षा के समान होंगे। इसमें मराठी विषय से संबंधित 15 प्रश्न, अंग्रेजी से संबंधित 15 प्रश्न, सामान्य ज्ञान से संबंधित 15 प्रश्न और बौद्धिक परीक्षण से संबंधित 15 प्रश्न होंगे। इसका माध्यम मराठी और इंग्लिश होगा। 40 प्रश्न डिग्री/डिप्लोमा परीक्षा के समकक्ष होंगे। इसका माध्यम इंग्लिश होगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइटpmc.gov.inपर जाएं।
- मुखपृष्ठ पर 'भर्ती' पर क्लिक करें।
- अब 'रिक्रूटमेंट 2024' पर क्लिक करें।
- फॉर्म भरने और पंजीकरण करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
- आगे की जरूरतों के लिए फॉर्म की एक कॉपी डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?