न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पटना हाई कोर्ट में जिला जज के इतने पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, यहां लें पूरी जानकारी

पटना हाई कोर्ट में जिला जज पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज शुक्रवार (22 दिसंबर) से शुरू हो चुकी है। निर्धारित योग्यता...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 22 Dec 2023 5:07:26

पटना हाई कोर्ट में जिला जज के इतने पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, यहां लें पूरी जानकारी

पटना हाई कोर्ट में जिला जज पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज शुक्रवार (22 दिसंबर) से शुरू हो चुकी है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार पटना उच्च न्यायालय की ऑफिशियल वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की लास्ट डेट 20 जनवरी तक है। इसके साथ ही उम्मीदवार 27 जनवरी तक अपनी फोटो अपलोड कर सकेंगे। भर्ती परीक्षा 31 मार्च 2024 को आयोजित की जाएगी। चयन प्रक्रिया में लिखित और मौखिक परीक्षा शामिल होगी।

ये है शैक्षणिक योग्यता

पटना उच्च न्यायालय में जिला जज पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास कानून में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त न्यूनतम 7 वर्ष की वकालत प्रेक्टिस होनी चाहिए। पिछले 3 वर्षों में प्रत्येक वर्ष न्यूनतम 24 मामलों में शामिल होना जरूरी है।

ये है आयु सीमा

पटना उच्च न्यायालय जिला जज भर्ती के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए, जबकि अधिकतम आयु 50 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। पटना उच्च न्यायालय जिला न्यायाधीश भर्ती भर्ती नियमों के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

पटना उच्च न्यायालय में जिला न्यायाधीश (प्रवेश स्तर) परीक्षा 2023 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी उम्मीदवारों को 1500 रुपए, जबकि एससी/एसटी/पीएच उम्मीदवारों को 750 रुपए का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से करें।

ऐसे होगा चयन

पटना हाईकोर्ट के जिला जज पदों पर अभ्यर्थियों का सलेक्शन स्क्रीनिंग टेस्ट, लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। थ्योरी के पेपर को 80 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा और वायवा-वॉयस को 20 प्रतिशत। लिखित परीक्षा में कम से कम 45 प्रतिशत अंक स्कोर लाने वालों को ही इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

मिलेगा इतना वेतन

उम्मीदवारों को चयन के बाद 51550 रुपए प्रति माह से लेकर 63070 रुपए प्रति माह तक (हाउस रेंट, डीए, टीए समेत अन्य भत्ते अलग से) मिलेंगे।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटpatnahighcourt.gov.inपर जाएं।
- होमपेज पर, “जिला न्यायाधीश (प्रवेश स्तर) के लिए ऑनलाइन आवेदन, बार परीक्षा -2023 से सीधे” पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित होगा।
- इसके बाद, “जिला न्यायाधीश (प्रवेश स्तर) के पद के लिए आवेदन करें, बार से सीधे - 2023” पर क्लिक करें।
- आवेदन पत्र भरें। सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट लें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?