न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

OSSSC : इस राज्य में भरी जानी है शिक्षकों की 2629 रिक्तियां, आवेदन की तिथियों में हुआ बदलाव

ओडिशा सब-ऑर्डिनेट कर्मचारी चयन आयोग (OSSSC) ने कुछ दिन पहले राज्य में बंपर भर्ती निकाली थी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 12 Jun 2024 6:14:03

OSSSC : इस राज्य में भरी जानी है शिक्षकों की 2629 रिक्तियां, आवेदन की तिथियों में हुआ बदलाव

ओडिशा सब-ऑर्डिनेट कर्मचारी चयन आयोग (OSSSC) ने कुछ दिन पहले राज्य में बंपर भर्ती निकाली थी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 1 से 25 अप्रैल तक चलने वाली थी, जिसे आयोग ने 12 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया था। आयोग ने एक बार फिर आवेदन की तिथियों में बदलाव किया है। अब फॉर्म 1 से 25 जुलाई तक भरे जाएंगे। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइटosssc.gov.inपर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अभियान के जरिए राज्य के सरकारी स्कूलों में टीजीटी (आर्ट्स), टीजीटी (साइंस-पीजीएम), टीजीटी (साइंस-सीबीजेड), संस्कृत, हिंदी, फिजिकल एजुकेशन, ट्राइबल लैंग्वेज और सेवक/सेविका पदों सहित विभिन्न विषयों में शिक्षकों के जिला कैडर पदों के लिए कुल 2629 रिक्तियों को भरा जाना है।

ये है शैक्षणिक योग्यता

आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने संबंधित विषय में किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कम से कम 50 परसेंट मार्क्स के साथ बैचलर्स की डिग्री ली हो। साथ ही उसके पास बीएड-एमएड की भी डिग्री हो या चार साल के बीए-बीएड की डिग्री हो। फिजिकल एजुकेशन पद के टीचर के लिए कैंडिडेट का बीपीएड, एमपीएड या इसके समकक्ष परीक्षा पास होना जरूरी है।

ये है आयु सीमा

ओएसएसएससी की इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 1 अप्रैल 2024 तक कम से कम 21 वर्ष और 38 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। एससी, एसटी और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट मिलेगी।

ऐसे होगा चयन

आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा, जिसके साथ दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया भी होगी। दस्तावेज सत्यापन चरण के बाद, आयोग अंतिम सूची तैयार करेगा।

मिलेगी इतनी सैलरी

आवेदन के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना है। टीचर पद की सैलरी 35400 रुपए है और फिजिकल एजुकेशन टीचर पद की सैलरी 29200 रुपए प्रति माह है।

ऐसे करें एप्लाई

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटosssc.gov.inपर जाएं।
- होमपेज पर ‘ऑनलाइन आवेदन करें' पर क्लिक करें।
- ओएसएसएससी टीजीटी भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने के लिए अधिसूचना पर क्लिक करें।
- इसके बाद आवेदन फॉर्म भरें।
- अब डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने के बाद शुल्क (अगर लागू हो) का भुगतान करें।
- अंत में सबमिट बटन पर क्लिक करें और कंफर्मेंशन पेज डाउनलोड कर लें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?