न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ONGC : इन 2623 पदों के लिए आमंत्रित किए गए हैं आवेदन, वेतन सहित इन बातों की लें पूरी जानकारी

तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ONGC) ने विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी ट्रेडों में अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण के लिए आवेदन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 17 Oct 2025 7:44:06

ONGC : इन 2623 पदों के लिए आमंत्रित किए गए हैं आवेदन, वेतन सहित इन बातों की लें पूरी जानकारी

तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ONGC) ने विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी ट्रेडों में अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयनित प्रशिक्षुओं को इलेक्ट्रीशियन, फिटर, कंप्यूटर ऑपरेटर, मैकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि क्षेत्रों में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। आवेदन विंडो 16 अक्टूबर से 6 नवंबर तक खुली है।

ये है पोस्ट डिटेल

भारत के उत्तरी, पश्चिमी, पूर्वी, दक्षिणी और मध्य क्षेत्रों में विभिन्न कार्य केंद्रों पर कुल 2623 रिक्तियां जारी की गई हैं।

उत्तरी क्षेत्र - 165
पश्चिमी क्षेत्र - 856
मुंबई सेक्टर - 569
पूर्वी क्षेत्र - 458
दक्षिणी क्षेत्र - 322
केंद्रीय क्षेत्र - 253

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

इस भर्ती के लिए ट्रेड के अनुसार योग्यताएं अलग-अलग हैं। आईटीआई ट्रेड्स के लिए प्रासंगिक आईटीआई प्रमाणपत्र आवश्यक है। डिप्लोमा ट्रेड्स में प्रवेश के लिए 3 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना अनिवार्य है। स्नातक ट्रेड के लिए प्रासंगिक क्षेत्र में स्नातक की डिग्री आवश्यक मानी जाती है। सामान्य वर्ग के लिए आयु सीमा 18 से 24 वर्ष, एससी/एसटी वर्ग के लिए 18 से 29 वर्ष, ओबीसी (गैर-क्रीमी लेयर) वर्ग के लिए 18 से 27 वर्ष और दिव्यांगजन के लिए 18 से 34 वर्ष रखी गई है।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

उम्मीदवारों का चयन उनके योग्यता परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। अगर दो या अधिक उम्मीदवारों के अंक बराबर हों, तो उम्र में बड़े उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी। अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए भारत सरकार की आरक्षण नीति लागू होगी। चयनित ग्रेजुएट अप्रेंटिस को प्रति माह 12300, तीन वर्षीय डिप्लोमा उत्तीर्ण उम्मीदवारों को 10900, ट्रेड अप्रेंटिस (कक्षा 10वीं व 12वीं) को 8200, ट्रेड अप्रेंटिस (एक वर्षीय आईटीआई) को 9600 और ट्रेड अप्रेंटिस (दो वर्षीय आईटीआई) को 10560 रुपए स्टाइपेंड के रूप में दिए जाएंगे।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://www.apprenticeshipindia.gov.in/ पर विजिट करें।
- इसके बाद एप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
- अब व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।
- इसके बाद शैक्षणिक योग्यता की जानकारी दर्ज करे।
- अंत में फॉर्म सबमिट करने के बाद इसका एक प्रिंटआउट निकाल लें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी