Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

OICL : भर्ती अभियान के जरिये भरे जाएंगे 500 पद, उम्मीदवारों से किए जा रहे हैं आवेदन आमंत्रित, देखें…

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (OICL) ने 500 असिस्टेंट (क्लास III) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। निर्धारित...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 30 Jul 2025 7:24:15

OICL : भर्ती अभियान के जरिये भरे जाएंगे 500 पद, उम्मीदवारों से किए जा रहे हैं आवेदन आमंत्रित, देखें…

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (OICL) ने 500 असिस्टेंट (क्लास III) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार 2 अगस्त से आधिकारिक वेबसाइट orientalinsurance.org पर जाकर एप्लाई कर सकेंगे। आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 अगस्त है। भर्ती का डिटेल्ड नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जाएगा।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए या 60% अंकों (भूतपूर्व सैनिकों, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और विकलांग व्यक्तियों के लिए 50%) के साथ एचएससी/समकक्ष (बारहवीं उत्तीर्ण) परीक्षा पास होना चाहिए। एसएससी/एचएससी/इंटरमीडिएट/स्नातक स्तर पर अंग्रेजी एक विषय होना चाहिए। इसके अलावा भर्ती वाले राज्य की क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान अनिवार्य है। उनकी आयु 18 साल से 26 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

OICL असिस्टेंट के पदों के लिए आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपए आवेदन शुल्क और एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, भूतपूर्व सैनिक कैटेगरी के उम्मीदवारों को 250 रुपए आवेदन शुल्क के तौर पर देना होगा।
ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों को तीन फेज से गुजरना होगा। पहले टियर I (प्रारंभिक परीक्षा), फिर टियर II (मुख्य परीक्षा) और आखिर में रीजनल लेग्वेज टेस्ट। सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। टियर I परीक्षा 7 सितंबर और टियर II परीक्षा 28 अक्टूबर को हो सकती है।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटorientalinsurance.orgपर जाएं।
- इसके बाद करिअर सेक्शन में OICL असिस्टेंट रजिस्ट्रेशन वाले लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करने के बाद कैंडिडेट एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
- आवेदन पत्र भरने के बाद उसे सबमिट कर दें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद एक प्रिंटआउट ले लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
astrology