न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

NTPC : 80 पदों के लिए शुरू हो चुकी है आवेदन प्रक्रिया, भर्ती के बारे में इन बातों को भी जान लें

एनटीपीसी लिमिटेड में अनुभवी प्रोफेशनल पदों के लिए भर्ती निकाली है। उम्मीदवारों की नियुक्ति फिक्स्ड टर्म आधारित होगी। इसके...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 07 Mar 2025 6:39:52

NTPC : 80 पदों के लिए शुरू हो चुकी है आवेदन प्रक्रिया, भर्ती के बारे में इन बातों को भी जान लें

एनटीपीसी लिमिटेड में अनुभवी प्रोफेशनल पदों के लिए भर्ती निकाली है। उम्मीदवारों की नियुक्ति फिक्स्ड टर्म आधारित होगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 5 मार्च से शुरू हो चुकी है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार 19 मार्च तक ऑफिशियल वेबसाइट https://careers.ntpc.co.in/recruitment/पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी हो चुका है।

ये है पोस्ट डिटेल

रिक्त पदों की संख्या कुल 80 है। एग्जीक्यूटिव (फाइनेंस सीए/सीएमए-इंटर) के लिए 50, एग्जीक्यूटिव (फाइनेंस सीए/सीएमए-बी) लिए 20 और एग्जीक्यूटिव (फाइनेंस सीए/सीएमए-ए) के लिए 10 पद खाली हैं। कैटेगेरी वाइज देखें तो जनरल के लिए रिक्त पदों की संख्या कुल 36 है। ओबीसी के लिए 20, एससी के लिए 11, एसटी के लिए 4, और ईडब्ल्यूएस के लिए 7 पद रिजर्व किए गए हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से ग्रेजुएट और सीए/सीएमए इंटरमीडिएट की योग्यता वाले उम्मीदवार एग्जीक्यूटिव (फाइनेंस सीए/सीएमए-इंटर) पद पर आवेदन कर सकते हैं। दो वर्ष का अनुभव जरूरी है। सीए/सीएमए और ग्रेजुएट उम्मीदवार एग्जीक्यूटिव (फाइनेंस सीए/सीएमए-बी) और एग्जीक्यूटिव (फाइनेंस सीए/सीएमए-ए) पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। 2-5 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। एग्जीक्यूटिव (फाइनेंस सीए/सीएमए-इंटर) के लिए निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 30 वर्ष, एग्जीक्यूटिव (फाइनेंस सीए/सीएमए-बी) के लिए 35 वर्ष और एग्जीक्यूटिव (फाइनेंस सीए/सीएमए-ए) के लिए 40 वर्ष है।

ये है आवेदन शुल्क

फॉर्म भरने के लिए जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों को 300 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। अन्य कैटेगरी के उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट प्रदान की गई है। उम्मीदवार आवेदन पत्र जमा करने के बाद यूनिक एप्लीकेशन नंबर से जनरेट हुई एप्लीकेशन स्लिप को डाउनलोड जरूर करें।

मिलेगा इतना वेतन

उम्मीदवारों की नियुक्ति 3 वर्ष के लिए होगी। आवश्यकताओं और उम्मीदवारों की परफॉर्मेंस के आधार पर 2 वर्ष और बढ़ाए जा सकते हैं। नियुक्ति के बाद एग्जीक्यूटिव (फाइनेंस सीए/सीएमए-इंटर) को 71000 रुपए, एग्जीक्यूटिव (फाइनेंस सीए/सीएमए-बी) को 90 हजार रुपए और एग्जीक्यूटिव (फाइनेंस सीए/सीएमए-ए) को 1.25 लाख रुपए प्रति माह वेतन मिलेगा। अन्य कई सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन

- आधिकारिक वेबसाइटhttps://careers.ntpc.co.in/recruitment/पर जाएं।
- होमपेज पर एडवर्टाइजमेंट नंबर 05/25 के तहत एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जरूरी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
- एप्लिकेशन फॉर्म भरने के बाद आपके लिए लागू फीस का भुगतान करें।
- एप्लिकेशन सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट भी निकाल लें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?