न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

NTPC माइनिंग लिमिटेड ने 114 रिक्तियों पर निकाली भर्ती, आवेदन प्रक्रिया आज से ही शुरू

भारत की सबसे बड़ी पावर सेक्टर की कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड की सब्सिडिरी कंपनी NTPC माइनिंग लिमिटेड ने विभिन्न पदों की कुल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 12 Dec 2023 5:07:39

NTPC माइनिंग लिमिटेड ने 114 रिक्तियों पर निकाली भर्ती, आवेदन प्रक्रिया आज से ही शुरू

भारत की सबसे बड़ी पावर सेक्टर की कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड की सब्सिडिरी कंपनी NTPC माइनिंग लिमिटेड ने विभिन्न पदों की कुल 114 रिक्तियों पर भर्ती के लिए 8 दिसंबर को अधिसूचना (नोटिफिकेशन) जारी की थी। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज मंगलवार (12 दिसंबर) से शुरू हो रही है। पदों के अनुसार निर्धारित योग्यता रखने वाले आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार 31 दिसंबर तक एप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा और फिर पंजीकृत विवरणों से लॉग-इन करके उम्मीदवार संबंधित पद के लिए एप्लाई कर सकेंगे।

ये है आवेदन शुल्क

भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपए रखा गया है। हालांकि एससी, एसटी, दिव्यांग और भूतपूर्व कर्मचारी वर्गों के उम्मीदवारों के साथ-साथ सभी महिला उम्मीदवारों को भी शुल्क में पूरी छूट दी गई है।

ये है शैक्षणिक योग्यता

एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड द्वारा जारी भर्ती अधिसूचना के मुताबिक कुल रिक्तियों में से सबसे अधिक संख्या 52 माइनिंग ओवरमैन पदों की है। इस पद के लिए वे ही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से माइनिंग में डिप्लोमा न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण किया हो।

ये है आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयु आवेदन की आखिरी तारीख को 30 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में विभिन्न आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी, अन्य पदों के लिए जरूरी योग्यता और अन्य विवरणों के लिए अधिसूचना देखें।

ऐसे करें आवेदन

- आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर रिक्रूटमेंट लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद 'NTPC Mining Limited- Recruitment of experienced persons in coal mining. Applications start date 12.12.2023' के लिंक पर क्लिक करें।
- अब एप्लिकेशन फॉर्म खुल जाएगा। वहां मांगी गईं जरूरी डिटेल्स डालकर फॉर्म को पूरा भर दें।
- इसके बाद आवेदन फीस का भुगतान करें।
- आवेदन फीस भरने के बाद मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और अपना फॉर्म सबमिट कर दें।
- अब अपने भरे हुए पूरे फॉर्म का एक प्रिंट आउट ले लें।
- उम्मीदवार यहां पात्रता मानदंड और अन्य डिटेल चेक कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?