न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

NTPC : 223 पदों पर होगी नियुक्ति, आवेदन प्रक्रिया हो चुकी है शुरू, ये हैं मुख्य-मुख्य बातें

नेशनल थर्मल पॉवर कॉरपोरेशन (NTPC) लिमिटेड ने असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती निकाली है। इस वेकेंसी के माध्यम से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 26 Jan 2024 4:57:03

NTPC : 223 पदों पर होगी नियुक्ति, आवेदन प्रक्रिया हो चुकी है शुरू, ये हैं मुख्य-मुख्य बातें

नेशनल थर्मल पॉवर कॉरपोरेशन (NTPC) लिमिटेड ने असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती निकाली है। इस वेकेंसी के माध्यम से NTPC के कुल 223 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 25 जनवरी से शुरू हो चुकी है, जो कि 8 फरवरी तक चलेगी। इस वेकेंसी के लिए आवेदन करने के इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी निर्धारित अवधि के भीतर एप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए NTPC की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.ntpc.co.in/ पर जाकर आवेदन करना होगा। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन की अच्छी तरह जांच कर लेनी चाहिए और इसके अनुसार ही एप्लाई करना चाहिए। आवेदन पत्र में गड़बड़ी होने पर फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ये है पोस्ट डिटेल

NTPC की ओर से जारी सूचना के अनुसार इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 223 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें यूआर कैटेगिरी के 98, ईडब्लूएस के 40, ओबीसी के 40, एससी के 39 और एसटी के 24 खाली पदों को भरा जाएगा।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

इन पद पर आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या इंस्टीट्यूट से इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री ली हो। जहां तक एज लिमिट की बात है तो ये 35 साल तय की गई है। इस बारे में दूसरी डिटेल नोटिस से देखी जा सकती हैं।

ये है आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपए है। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी वर्ग और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान करने से छूट दी गई है। उम्मीदवार फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड (नेट बैंकिंग/डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड) के माध्यम से कर सकते हैं। एक बार भुगतान किया गया शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा।

मिलेगी इतनी सैलरी

इन पद पर सलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को महीने के 55000 रुपए मिलेंगे। इसके साथ ही एचआरए, एकोमडेशन, नाइट शिफ्ट एंटरटेनमेंट एलाउंस, मेडिकल फैसिलिटी (खुद के और पार्टनर के लिए) जैसी और भी बहुत सी सुविधाएं मिलेंगी।

ऐसे करें आवेदन

- आवेदन के पात्र उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://www.ntpc.co.in/ पर विजिट करें।
- होम पेज पर दी गई नौकरी अधिसूचना को खोजें और इसे डाउनलोड करें।
- पूरी जानकारी लेने के बाद योग्य उम्मीदवार NTPC Assistant Executive (Operations) पदों पर योग्यता के अनुसार ऑनलाइन आवेदन करें।
- ऑनलाइन आवेदन करते समय अपनी सभी आवश्यक जानकारी स्टेप बाय स्टेप अच्छे से दर्ज करें।
- आवेदन पत्र पूरा हो जाने पर किए गए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए रख लें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?