न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

NSIC : 70 रिक्तियों पर होंगी नियुक्तियां, उम्मीदवार अब आवेदन करने के लिए हो जाएं तैयार

राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड (NSIC) ने 25 अक्टूबर को NSIC भर्ती 2025 की आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 26 Oct 2025 7:17:15

NSIC : 70 रिक्तियों पर होंगी नियुक्तियां, उम्मीदवार अब आवेदन करने के लिए हो जाएं तैयार

राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड (NSIC) ने 25 अक्टूबर को NSIC भर्ती 2025 की आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती में NSIC ने 2 अलग-अलग विज्ञापनों के माध्यम से विभिन्न कार्यकारी स्तर के पदों के लिए कुल 70 रिक्तियों की घोषणा की है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://www.nsic.co.in/ के माध्यम से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन 27 अक्टूबर से शुरू होंगे और 16 नवंबर तक स्वीकार किए जाएंगे।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। जनरल मैनेजर पद पर आवेदन करने के लिए 60% अंक के साथ फर्स्ट क्लास ग्रेजुएशन की डिग्री और 2 वर्षीय एमबीए डिग्री होना अनिवार्य है। मार्केटिंग या फाइनेंस में विशेषज्ञ होनी चाहिए। सीए/सीएमए की योग्यता वाले आवेदन कर सकते हैं। डिप्टी जनरल मैनेजर और और चीफ मैनेजर पद के लिए निर्धारित क्षेत्र में बैचलर इन इंजीनियरिंग या बैचलर इन टेक्नोलॉजी की डिग्री अनिवार्य है। मैनेजर (एफ एंड ए) के लिए 2 वर्षीय एमबीए डिग्री के साथ 60% अंक के साथ ग्रेजुएट आवेदन कर सकते हैं। बाकी पदों के लिए सीए/सीएमए या कॉमर्स में 60% अंक के साथ ग्रेजुएट+2 वर्षीय एमबीए डिग्री जरूरी है। डिप्पी जनरल मैनेजर पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 41 वर्ष, चीफ मैनेजर के लिए 38, मैनेजर के लिए 34 और डिप्टी मैनेजर के लिए 31 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित कैटेगरी को आयु सीमा में छूट मिलेगी।

ये है आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार निर्धारित है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 1500 रुपए का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, महिला और विभागीय उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में कुछ नहीं देना है।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

चयन तीन चरणों में होगा। पहले चरण में आवेदनों की गहन जांच की जाएगी, जिसमें विज्ञापन में बताए गए पात्रता मानदंडों के अनुसार उम्मीदवारों का मूल्यांकन किया जाएगा। दूसरे चरण में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। शॉर्टलिस्टिंग पदों की संख्या के अनुसार कम से कम 1:5 और अधिकतम 1:7 के अनुपात में की जाएगी। अंतिम चयन साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर होगा। वेतन की बात करें तो जनरल मैनेजर (ई-5) को 80,000-2,20,000 रुपए, डिप्टी जनरल मैनेजर (ई-4) को 70,000-2,00,000 रुपए, चीफ मैनेजर (ई-3) को 60,000-1,80,000 रुपए, मैनेजर (ई-2) को 50,000-1,60,000 रुपए और डिप्टी मैनेजर (ई-1) को 40,000-1,40,000 रुपए प्रति माह मिलेंगे।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटhttp://www.nsic.co.in/पर जाएं।
- इस पर भर्ती अधिसूचना देखें और “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
- नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण भरकर पंजीकरण करें।
- पंजीकरण के बाद लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और पेशेवर जानकारी भरें।
- आवश्यक दस्तावेज जैसे फोटो, हस्ताक्षर और विस्तृत CV अपलोड करें।
- अब उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन पूरा करने के बाद फॉर्म सबमिट करें और उसका एक प्रिंटआउट रख लें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के सत्य निकेतन के पास इमारत ढही, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका
दिल्ली के सत्य निकेतन के पास इमारत ढही, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका
सत्य निकेतन में इमारत गिरने से हड़कंप, CM रेखा गुप्ता ने बताया- कई एजेंसियां बचाव में जुटीं
सत्य निकेतन में इमारत गिरने से हड़कंप, CM रेखा गुप्ता ने बताया- कई एजेंसियां बचाव में जुटीं
सागर में शराब पीने के बाद 11 लोगों की मौत, छह मदिरा दुकानें सील; गांवों में स्क्रीनिंग शुरू
सागर में शराब पीने के बाद 11 लोगों की मौत, छह मदिरा दुकानें सील; गांवों में स्क्रीनिंग शुरू
ग्वालियर-भोपाल जा रही बस में अचानक भड़की आग, 25 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
ग्वालियर-भोपाल जा रही बस में अचानक भड़की आग, 25 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
फराह खान के तीनों बच्चे पढ़ाई के लिए विदेश रवाना, विदाई के बाद छलका मां का दर्द
फराह खान के तीनों बच्चे पढ़ाई के लिए विदेश रवाना, विदाई के बाद छलका मां का दर्द
सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर इमरान प्रतापगढ़ी का विरोध, प्रशासन की कार्रवाई पर उठाए सवाल
सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर इमरान प्रतापगढ़ी का विरोध, प्रशासन की कार्रवाई पर उठाए सवाल
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, 30वें दिन फिल्म ने किया अब तक का सबसे बड़ा कलेक्शन
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, 30वें दिन फिल्म ने किया अब तक का सबसे बड़ा कलेक्शन
अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, मेकर्स ने तारीख पर लगाई मुहर
अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, मेकर्स ने तारीख पर लगाई मुहर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने पकड़ी रफ्तार, दो दिन में 56 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने पकड़ी रफ्तार, दो दिन में 56 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
‘हनुमान अंश’ को उत्तराखंड में किया गया टैक्स फ्री, सीएम धामी ने फिल्म की टीम को दी बधाई
‘हनुमान अंश’ को उत्तराखंड में किया गया टैक्स फ्री, सीएम धामी ने फिल्म की टीम को दी बधाई
बिहार में CBI जांच को लेकर बदला नियम, राज्य सरकार की मंजूरी के बिना शुरू नहीं होगी कार्रवाई
बिहार में CBI जांच को लेकर बदला नियम, राज्य सरकार की मंजूरी के बिना शुरू नहीं होगी कार्रवाई
रील बनाने के चक्कर में जिंदगी दांव पर! चलती ट्रेन से लटका युवक, खंभे से टकराया सिर और फिर...
रील बनाने के चक्कर में जिंदगी दांव पर! चलती ट्रेन से लटका युवक, खंभे से टकराया सिर और फिर...
‘बिग बॉस 20’ के प्रोमो में निरहुआ की धमाकेदार एंट्री, आम्रपाली दुबे को लेकर फैंस ने शुरू की अटकलें
‘बिग बॉस 20’ के प्रोमो में निरहुआ की धमाकेदार एंट्री, आम्रपाली दुबे को लेकर फैंस ने शुरू की अटकलें
‘जिस्म’ करने से पहले बिपाशा बसु को मिली थी बड़ी चेतावनी, बोलीं- सबने कहा था करियर खत्म हो जाएगा
‘जिस्म’ करने से पहले बिपाशा बसु को मिली थी बड़ी चेतावनी, बोलीं- सबने कहा था करियर खत्म हो जाएगा