न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पूर्वोत्तर रेलवे में की जानी है 1104 अप्रेंटिस की भर्ती, उम्मीदवारों के लिए शुरू हो चुकी है आवेदन प्रक्रिया

पूर्वोत्तर रेलवे के रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (RRC) गोरखपुर ने जोन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न वर्कशॉप/यूनिट में अप्रेंटिस की भर्ती के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 14 Jun 2024 5:35:20

पूर्वोत्तर रेलवे में की जानी है 1104 अप्रेंटिस की भर्ती, उम्मीदवारों के लिए शुरू हो चुकी है आवेदन प्रक्रिया

पूर्वोत्तर रेलवे के रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (RRC) गोरखपुर ने जोन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न वर्कशॉप/यूनिट में अप्रेंटिस की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। सेल द्वारा 12 जून को जारी अधिसूचना (सं. NER/RRC/Act Apprentice/2024-25) के अनुसार विभिन्न वर्कशॉप में फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, कारपेंटर, पेंटर, मशीनिस्ट और टर्नर ट्रेड में कुल 1104 अप्रेंटिस की भर्ती की जानी है।

साथ ही RRC गोरखपुर की अधिसूचना के मुताबिक जिन वर्कशॉप/यूनिट के लिए भर्ती निकाली गई है, उनमें मैकेनिकल वर्कशॉप गोरखपुर, सिग्नल वर्कशॉप गोरखपुर कैंट, ब्रिज वर्कशॉप गोरखपुर कैंट, मैकेनिकल वर्कशॉप इज्जतनगर, डीजल शेड इज्जतनगर, कैरिज एंड वैगन इज्जतनगर, कैरिज एंड वैगन लखनऊ जंक्शन, डीजल शेड गोंडा और कैरिज एंड वैगन वाराणसी शामिल हैं। इन सभी वर्कशॉप/यूनिट के लिए निकाली गई ट्रेड के अनुसार अप्रेंटिस की रिक्तियों के लिए अधिसूचना देखें।

ऑनलाइन आवेदन 11 जुलाई तक

जो उम्मीदवार पूर्वोत्तर रेलवे (NER) के RRC गोरखपुर द्वारा विज्ञापित अप्रेंटिस की भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे NER की आधिकारिक वेबसाइट ner.indianrailways.gov.in पर भर्ती सेक्शन में एक्टिव लिंक पर जाकर एप्लाई कर सकते हैं। हालांकि आवेदन से पहले उम्मीदवार इस भर्ती की अधिसूचना में दिए गए विवरण की जांच कर लेनी चाहिए। लास्ट डेट 11 जुलाई है।

ये है पोस्ट डिटेल

मैकेनिकल वर्कशॉप गोरखपुर : 411
सिग्नल वर्कशॉप गोरखपुर कैंट : 63
ब्रिज वर्कशॉप गोरखपुर कैंट : 35
मैकेनिकल वर्कशॉप इज्जतनगर : 151
डीजल शेड इज्जतनगर : 60
कैरिज एंड वैगन इज्जतनगर : 64
कैरिज एंड वैगन लखनऊ जंक्शन : 155
डीजल शेड गोंडा : 90
कैरिज एंड वैगन वाराणसी : 75

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवारों को मैट्रिक परीक्षा न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण होने के साथ-साथ रिक्तियों से संबंधित ट्रेड में ITI किया होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों की आयु अधिसूचना जारी होने की तिथि यानी 12 जून को 15 वर्ष से कम तथा 24 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्गों के उम्मीदावारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। ज्यादा जानकारी व अन्य विवरणों के लिए अधिसूचना लिंक पर जाएं।

ये है आवेदन शुल्क

इन अपरेंटिस पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को प्रोसेसिंग फीस के रूप में 100 रुपए का भुगतान करना होगा। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग (पीडब्ल्यूबीडी)/महिला अभ्यर्थियों को प्रोसेसिंग शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

ऐसे होगा चयन

पात्र उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा, जो मैट्रिकुलेशन न्यूनतम 50% (कुल) अंकों के साथ और आईटीआई परीक्षा दोनों में प्राप्त अंकों के औसत प्रतिशत को ध्यान में रखते हुए तैयार की जाएगी। दोनों को समान महत्व दिया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ner.indianrailways.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर आरआरसी एनईआर अपरेंटिस भर्ती 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण प्रदान करें।
- आवेदन पत्र जमा करें।
- आवश्यक दस्तावेज जमा करें।
- कृपया भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट अपने पास रख लें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?