न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

NLC : उम्मीदवारों के लिए इन 171 वेकेंसी के लिए खुले द्वार, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन (NLC) में 150 से ज्यादा पदों पर वेकेंसी निकाली गई है। इन भर्तियों के लिए आवेदन आज मंगलवार (15 अप्रैल)...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 15 Apr 2025 6:26:00

NLC : उम्मीदवारों के लिए इन 171 वेकेंसी के लिए खुले द्वार, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन (NLC) में 150 से ज्यादा पदों पर वेकेंसी निकाली गई है। इन भर्तियों के लिए आवेदन आज मंगलवार (15 अप्रैल) से शुरू हो गए हैं। निर्धारित योग्यता रखने वाले जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट www.nlcindia.in पर जाकर डिटेल देख सकते हैं और वहीं से एप्लाई भी कर सकते हैं। लास्ट डेट 14 मई है।

ये है पोस्ट डिटेल

नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन (NLC) ने कुल 171 पदों पर वेकेंसी निकाली है। इसमें माइनिंग सिरदार (सलेक्शन ग्रेड–1) के 102 और जूनियर ओवरमैन (ट्रेनी) के 69 पद शामिल हैं। माइनिंग सिरदार के 102 पदों में से 59 सामान्य, 24 पद एससी, 10 पद ईडब्ल्यूएस, 8 पद ओबीसी और 1 पद एससी के लिए आरक्षित है। इसी तरह जूनियर ओवरमैन ट्रेनी के 69 पदों में से 31 सामान्य, 18 पद ओबीसी, 13 पद एससी, 6 पद ईडब्ल्यूएस और 1 पद एससी के लिए आरक्षित है।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

जूनियर ओवरमैन ट्रेनी के लिए उम्मीदवार के पास माइनिंग इंजीनियरिंग या संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा, खान सुरक्षा महानिदेशालय (DGMS) की ओर से जारी ओवरमैन योग्यता प्रमाणपत्र, प्राथमिक चिकित्सा प्रमाणपत्र जरूरी है। माइनिंग सिरदार के लिए किसी भी विषय में डिप्लोमा या डिग्री, DGMS की ओर से जारी माइनिंग सिरदार योग्यता प्रमाणपत्र होना चाहिए। जहां तक एज लिमिट की बात है तो अधिकतम उम्र 30 साल निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

जूनियर ओवरमैन के पदों पर एप्लाई करने के लिए जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के कैंडिडेट्स को 595 रुपए और एससी/एसटी/ईएसएम को 295 रुपए का भुगतान करना होगा। माइनिंग सिरदार के लिए जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए यह राशि 486 रुपए और एससी/एसटी/ईएसएम के लिए 236 रुपए निर्धारित की गई है।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन (NLC) की नौकरियों के लिए रिटन एग्जाम, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर उम्मीदवारों का चयन होगा। चयन के बाद वेतन के रूप में 1 लाख 10 हजार रुपए प्रति माह मिलेंगे।

ऐसे करें एप्लाई

- सबसे पहले नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन की ऑफिशियल वेबसाइटwww.nlcindia.inपर जाएं।
- यहां पर Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- फिर ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
- इसके बाद लॉगिन करें और ऑनलाइन आवेदन करें।
- इस दौरान जरूरी डॉक्यूमेंट, सिग्नेचर, फोटो, आईडी प्रूफ अपलोड करना होगा।
- ऐसा करने के बाद फॉर्म सबमिट करें और इसका प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?